झज्जर पुलिस ने किया दोहरी हत्या की वारदात का खुलासा

झज्जर पुलिस ने किया दोहरी हत्या की वारदात का खुलासा





षड्यंत्र के तहत दिया गया था हत्या की वारदात को अंजाम





तीन आरोपी गिरफ्तार, तीनों को पूछताछ के लिए लिया गया एक दिन के पुलिस रिमांड पर





डीएसपी राहुल देव ने प्रेस कांफ्रेंस में दी वारदात की विस्तृत जानकारी





बहादुरगढ़।दो दिन पूर्व थाना लाइनपार बहादुरगढ़ के एरिया में हुई दोहरी हत्या की वारदात को सुलझाते हुए झज्जर पुलिस द्वारा तीन आरोपियों को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की गई है। थाना लाइनपार बहादुरगढ़ के पर्यवेक्षण अधिकारी डीएसपी राहुल देव के मार्गदर्शन व थाना प्रबंधक देवेंद्र कुमार के नेतृत्व में पुलिस की एक टीम द्वारा तीन आरोपियों को काबू करके, लाइनपार बहादुरगढ़ निवासी दो व्यक्तियों की हत्या की वारदात को दो दिन के अंदर ही सुलझाने में सफलता हासिल की गई। बीती 04 मई को हुई दोहरी हत्या की उपरोक्त वारदात को गंभीरता से मामले में गहनता से कार्रवाई करने तथा दोषियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने के सम्बन्ध में कड़े दिशा निर्देश किए गए थे। दोहरी हत्या के उपरोक्त मामले में गहनता व तत्परता से कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पकड़े गए आरोपियों ने योजना बनाकर साजिश के अनुसार दोहरी हत्या करने की उपरोक्त वारदात को अंजाम दिया था।





बुधवार को थाना सैक्टर छह बहादुरगढ़ के प्रांगण में आयोजित एक पत्रकार वार्ता के दौरान मामले की विस्तृत जानकारी देते हुए डीएसपी राहुल देव ने वत्स कॉलोनी लाइनपार बहादुरगढ़ निवासी दो व्यक्तियों की हत्या की वारदात के षड्यंत्र का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि स्थानीय पुलिस को सूचना मिली थी कि लाइनपार बहादुरगढ़ एरिया में दोषियों ने दो व्यक्तियों की हत्या करने की वारदात को अंजाम दिया। वारदात की सूचना पर स्थानीय पुलिस तत्परता से मौका पर पहुंची।









जहां उपरोक्त वारदात के संबंध में संदीप कुमार निवासी वत्स कलोनी लाइनपार बहादुरगढ़ ने शिकायत देते हुए बताया कि उसका भाई मनोज कुमार जो दिल्ली पुलिस में कार्यरत था, व उनका पड़ोसी रमेश कुमार दोनों 04 मई 2020 को सुबह करीब 7:00 बजे घूमने के लिए बद्रो पर गए थे। जो कुछ ही समय बाद उसके भाई मनोज ने फोन करके गोली लगने की सूचना दी थी। जिस पर वह अपने साथी के साथ बदरो पर पहुंचा। जहां रमेश के सिर में गोली लगी थी तथा कुछ ही दूरी पर मनोज भी घायल अवस्था में पड़ा हुआ था। जिसे इलाज के लिए सिविल हॉस्पिटल में ले गए। जहां चिकित्सक ने चैक करने उपरांत मनोज को मृत घोषित कर दिया। जिस पर नामजद आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए थाना लाइनपार बहादुरगढ़ में मामला अंकित किया गया।
उन्होंने बताया कि दोहरी हत्या की उपरोक्त वारदात को गंभीरता से जांच पड़ताल करने तथा दोषियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने के कड़े दिशा निर्देश किए गए थे। दोषियों की धरपकड़ के लिए चार अलग-अलग पुलिस टीमों का गठन किया गया। थाना प्रबंधक लाइनपार बहादुरगढ़ की टीम द्वारा मुस्तैदी से कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि पकड़े गए आरोपियों ने प्राथमिक पूछताछ में दोहरी हत्या के पूरे षडयंत्र का खुलासा किया। आरोपियों ने षड्यंत्र के तहत पूर्व योजना के अनुसार एवं पूर्ण तैयारी के साथ हत्या की उपरोक्त वारदात को अंजाम दिया था। उन्होंने बताया कि आपसी घरेलू विवाद तथा अवैध सम्बन्धों के संदेह के चलते आरोपी रणबीर उर्फ फौजी द्वारा अपने साथियों के साथ मिलकर किए गए षड्यंत्र के तहत योजना बनाकर दोहरी हत्या की उपरोक्त वारदात को अंजाम दिया गया था। पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ थाना प्रबंधक लाइनपार बहादुरगढ़ निरीक्षक देवेंद्र कुमार की टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए तीनों को अदालत बहादुरगढ़ में पेश किया गया। माननीय अदालत से तीनों आरोपियों को पूछताछ के लिए एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया।


The post झज्जर पुलिस ने किया दोहरी हत्या की वारदात का खुलासा appeared first on Zabardast Haryana.

Comments

Popular posts from this blog

सिरसा में ड्रग पेडलिंग के आरोप में दो गिरफ्तार

विज की चेतावनी, SP देने पहुंचे रिपोर्ट

बिग ब्रेकिंग : निर्भया के दोषियों को कल नहीं होगी फांसी…..अगले आदेश तक के लिए कोर्ट ने लगायी रोक…. कल सुबह दी जानी थी चारों दोषियों को फांसी