ट्यूबल कनेक्शन ना मिलने के चलते बिजली मंत्री रणजीत चौटाला का पुतला फूंका
फतेहाबाद के रतिया इलाके में किसानों ने बिजली निगम द्वारा ट्यूबल कनेक्शन ना मिलने के चलते का बिजली मंत्री रणजीत चौटाला का पुतला, किसानों ने बिजली दफ्तर के बाहर की जमकर नारेबाजी, किसान नेताओं का कहना 31 मार्च तक नहीं मिली ट्यूबल कनेक्शन तो आंदोलन करने पर मजबूर होंगे किसान। फतेहाबाद के रतिया ईलाके में किसानों ने बिजली निगम द्वारा ट्यूबल कनेक्शन ना मिलने के चलते बिजली मंत्री रणजीत चौटाला का पुतला फूंका। किसान संघर्ष समिति के बैनर तले किसान एकत्र हुए और बिजली मंत्री के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। किसान नेताओं का कहना था कि बिजली निगम के द्वारा किसानों से फीस के नाम पर मोटी राशि पहले ही भरवा ली गई है। वहीं किसानों के द्वारा ट्यूबल कनेक्शन को लेकर अपने खेतों में बोर भी करवा लिए गए। लेकिन अब किसान ट्यूबल कनेक्शन को लेकर लगातार चक्कर लगा रहे हैं। किसान संघर्ष समिति के सेक्ट्री मनदीप सिंह ने बताया कि बिजली मंत्री के द्वारा किसानों के साथ धोखा किया गया है। किसानों के द्वारा कई महीने पहले ही लाखों रुपए की राशि बिजली निगम को जमा करवा दी गई लेकिन ट्यूबवैल कनेक्शन उन्हें नहीं मिल रहे। किसानों ने सरकार को चेतावनी दी है कि अगर 31 मार्च तक उनकी समस्या का हल नहीं हुआ तो वह आंदोलन करने पर मजबूर होंगे। किसान नेता ने कहा कि कोरोना के चलते आज कम किसान एकत्र हुए हैं लेकिन सुनवाई नहीं हुई तो किसान पीछे नहीं हटेंगे।
The post ट्यूबल कनेक्शन ना मिलने के चलते बिजली मंत्री रणजीत चौटाला का पुतला फूंका appeared first on Zabardast Haryana.
Comments
Post a Comment