दिल्ली से आने- जाने वाले बन रहे है कोरोना कैरियर

प्रदेश के गृहमंत्री अनिल विज ने हरियाणा में बढ़ रहे कोरोना के मरीजों की संख्या का जिम्मेदार दिल्ली सरकार को ठहराते हुए मुख्यमंत्री केजरीवाल को अपने कर्मचारियों को दिल्ली में ठहराने की व्यवस्था करने की अपील की. अनिल विज ने कहा कि पहले जो दिल्ली से तबलीकी आए उनमें से 120 कोरोना पोजिटिव आए और उनका हमने इलाज करवाया। उन्होंने कहा कि बहुत सारे लोग जो दिल्ली मे नौकरी करते हैं लेकिन हरियाणा मे रहते हैं रोजाना पास बना कर वहां से आ रहे हैं और वो कोरोना कैरियर बने हुए हैं जोकि चिंता का विषय है.





मंत्री अनिल विज ने बताया कि सोनीपत मे लगभग 9 केस ऐसे आए हैं जिन्हें दिल्ली से संक्रमण हुआ है। पानीपत मे ऐसे ही एक दिल्ली कर्मचारी की बहन जो समालखा थाने मे सब इंस्पेक्टर है वो संक्रमित हुई, उसका सारा परिवार संक्रमित हुआ और हमे समालखा थाने को कोरेंटाइन करना पड़ा है। इसलिए उन्होंने दिल्ली के मुख्यमंत्री से अपील की है कि जो उनके कर्मचारी दिल्ली मे काम कर रहे हैं उनकी दिल्ली मे रहने की व्यवस्था करें उनको पास जारी करके हरियाणा मे न भेजें। इससे हरियाणा मे कोरोना संक्रमित केसों की संख्या बढ़ रही हैं।





विज ने कहा कि हमने बॉर्डर सील किए हुए हैं और वहां से किसी को आने की इजाजत नहीं है लेकिन जो पास लेकर आते हैं उन्हें रोका नहीं जा सकता क्योंकि ये केंद्र सरकार की एडवाइजरी है। इसलिए हम चाहते हैं कि दिल्ली सरकार पास जारी न करे और उन्हें दिल्ली मे रखे।





मंत्री अनिल विज ने स्पष्ट कागा कि हरियाणा में अवैध शराब का काम करने वाले लोगों को किसी भी कीमत पर बक्शा नहीं जायेगा. पानीपत के साथ यमुना नदी के साथ सटे इलाको में कच्ची शराब बनाने का धंधा चल रहा है जिस पर विज ने कहा कि अवैध शराब का काम करने वाले लोगो को पकड़ने के लिए पुलिस आदेश दिए हुए है और पुलिस उन्हें पकड़ भी रही है .





प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा लोगो से की मन की बात करने पर विज ने कहा कि मोदी जी ने मन की बात में राष्ट्र से इस संकट की घडी में साथ देने की सराहना की है और जो लोग ऐसे समय में आगे आये है और जो लोग ये लड़ाई लड़ रहे है उनकी सराहना की है. मोदी ने देश की जनता से जो बुराइयां जैसे थूकने की आदत है उसे अपने जीवन से निकालने की बात कही है साथ ही अगर मास्क न हो तो चाहे गमछा भी हो उससे मुहं कवर रखने की अपील जनता से की है.





पीजीआई चंडीगढ़ में कोरोना से लड़ने के लिए बनाई जा रही वैक्सीन पर विज ने कहा कि अभी एक्सपेरिमेंट हो रहा है अगर ये कामयाब हो जाता है तो ये मानव जाति के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि होगी क्योंकि इस बिमारी से लड़ने के लिए जब तक कोई वैक्सीन तैयार नहीं होती तब तक ख़तरा तो है ही.


The post दिल्ली से आने- जाने वाले बन रहे है कोरोना कैरियर appeared first on Zabardast Haryana.

Comments

Popular posts from this blog

सिरसा में ड्रग पेडलिंग के आरोप में दो गिरफ्तार

विज की चेतावनी, SP देने पहुंचे रिपोर्ट

बिग ब्रेकिंग : निर्भया के दोषियों को कल नहीं होगी फांसी…..अगले आदेश तक के लिए कोर्ट ने लगायी रोक…. कल सुबह दी जानी थी चारों दोषियों को फांसी