जनता कर्फ्यू के दौरान सैनेटाइज हुआ पूरा झज्जर जिला
उपायुक्त ने ताली बजाते हुए किया संबंधित कर्मियों का उत्साहवर्धन

कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए झज्जर जिला प्रशासन की ओर से योजनाबद्ध तरीके से कदम उठाए जा रहे हैं। रविवार को जनता कफ्र्यू के दौरान उपायुक्त जितेंद्र कुमार के मार्गदर्शन में पूरे जिला के सार्वजनिक स्थलों सहित अन्य स्थानों पर सैनेटाइजेशन का कार्य किया गया। झज्जर व बहादुरगढ़ शहरी क्षेत्र के साथ ही ग्रामीण क्षेत्र को भी सैनेटाइज किया गया।
उपायुक्त जितेंद्र कुमार ने कोरोना वायरस से बचाव में अपनी किसी भी रूप से भागीदारी निभाते हुए सजगता का परिचय दे रहे स्वास्थ्य कर्मियों, शहरी निकाय कर्मियों, स्वयं सेवी संगठनों, मीडिया सहित अन्य संबंधित लोगों का आभार व्यक्त किया। उपायुक्त ने कैंप कार्यालय में ऐसे उल्लेखनीय भूमिका निभा रहे लोगों के प्रति तालियां बजाकर उनका अभिनंदन किया और उनके सराहनीय कार्यों पर कृतज्ञता जाहिर की।
उपायुक्त ने कहा कि आमजन के स्वास्थ्य को लेकर सुरक्षित माहौल प्रदान करने के लिए हम सजग हैं और किसी भी रूप से लोगों को घबराने की आवश्यकता नहीं है। वे अपने घरों में रहें और कोरोना वायरस से निपटने में इसी प्रकार अपना सहयोग प्रशासन को दें।
रविवार को जनता कफ्र्यू के दौरान जिस प्रकार जिला की जनता ने कोरोना वायरस से निपटने के लिए घर पर ही रहकर राष्टï्रहित का परिचय दिया ठीक उसी प्रकार आमजन की सुरक्षा को लेकर प्रशासन पूरी तरह से सजग नजर आया। झज्जर व बहादुरगढ़ शहर में शहरी निकाय की ओर से सैनेटाइज करने का कार्य शुरू किया और पूरे शहर के हर क्षेत्र, वार्ड में यह मुहिम जारी रखी।
The post जनता कर्फ्यू के दौरान सैनेटाइज हुआ पूरा झज्जर जिला appeared first on Zabardast Haryana.
Comments
Post a Comment