प्रधानमंत्री की भावना अनेकता में एकता दर्शाना है :अनिल विज
हरियाणा के झज्जर में तब्लीगी मरकज के जमातीयो के पॉजिटिव मामलों को लेकर हरियाणा के स्वास्थ्य एंव गृह मंत्री अनिल विज ने कहा कि इन सभी का इलाज केंद्र सरकार करवा रही है और उसकी रिपोर्ट भी केंद्र ही जारी करता है । वहीं हरियाणा में जमातीयो की संख्या को लेकर अनिल विज ने बताया 1277 जमाती हरियाणा में मिले हैं जिनमे 107 विदेशियों के खिलाफ अलग अलग जिलों में 5 एफआईआर दर्ज की गई हैं । ये लोग टूरिस्ट वीजा पर आए थे और प्रचार करने का काम कर रहे थे ।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा 5 अप्रैल को रात 9 बजे 9 मिनट तक रोशनी करने की अपील की गई है जिसको लेकर सवाल उठाए जा रहे हैं । जिसको लेकर अनिल विज ने कहा सवाल उठाने वाले उठाते रहेंगे । इसमें उनकी भावना अनेकता में एकता दर्शाना है जो भारत की विशेषता है ।
हरियाणा के अंबाला में एक महिला की कोरोना पॉजिटिव होने से डेथ की रिपोर्ट को हरियाणा के गृह एंव स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने सिरे से नकारा है । विज ने कहा ऐसी कोई भी डेथ हरियाणा में नही हुई । मीडिया इन खबरों को पुष्टि कर छापे ।
The post प्रधानमंत्री की भावना अनेकता में एकता दर्शाना है :अनिल विज appeared first on Zabardast Haryana.
Comments
Post a Comment