समर्पण ने पालिका के माध्यम से बांटा सूखा राशनशैल्टर होम में वितरित भोजन के हिसाब से बनाई सूची
समपर्ण जिलाभर में बांट चुकी है मास्क व सेनेटाइजर
झज्जर
लॉकडाउन के बाद से ही जरूरतमंदों के लिए सहायता के लिए आगे आई समर्पण सोसायटी ने शुक्रवार को शहर की सलब बस्ती में ड्राई राशन बांटा। झज्जर के छावनी मौहल्ले में बांटे गए इस ड्राई राशन की समर्पण सोसायटी द्वारा एक सर्वे के आधार पर जरूरतमंदों की सूची बनाई गई थी। उसी सूची के आधार पर तीन मई तक के लिए सोसायटी की तरफ से यह ड्राई राशन बांटा गया। पालिका सचिव अरूण नांदल सहित पालिका के अन्य कर्मचारी इस मौके पर मौजूद रहे। हांलाकि राशन बांटे जाने के दौरान कुछ ने सूची से नाम गायब होने की शिकायत भी की। लेकिन पालिका सचिव का कहना था कि फिलहाल बनाई गई सूची के आधार पर ही इस ड्राई राशन को वितरित कराया गया है। लेकिन फिर भी यदि कहीं कोई कमी रही है या फिर कोई जरूरतमंद बचा है तो उसके पास भी इस ड्राई राशन का भिजवाया जाएगा। समर्पण सोसायटी के प्रधान अमित सिंगल ने बताया कि लॉकडाउन के बाद से ही उनकी सोसायटी जरूरतमंदों की सेवा के लिए प्रयासरत है। दुलीना जेल की महिला कैदियों के माध्यम से करीब 15 हजार मॉस्क बनवा कर बंटवाए गए है और सेनेटाइजर के वितरण के साथ-साथ लॉकडाउन के प्रारम्भ से ही शहर के सभी शेल्टर होम में जरूरतमंदों के भोजन की व्यवस्था करने के साथ ही अब सूखा राशन वितरित करने की प्रक्रिया अपनाई गई है।
The post समर्पण ने पालिका के माध्यम से बांटा सूखा राशनशैल्टर होम में वितरित भोजन के हिसाब से बनाई सूची appeared first on Zabardast Haryana.
Comments
Post a Comment