डीजे बजाने को लेकर चले लठ

रतिया। रवि गोयल।





रतिया ईलाके की शिमला कॉलोनी में घर के बाहर डीजे बजाने के मामले को लेकर हुआ झगड़ा, डीजे बजाने से मना करने पर पड़ोस में रहने वाले लोगों ने घर में घुसकर की तोड़फोड़, लोहे की रॉड मारकर महिला को किया बुरी तरह से घायल, पीड़ित महिला को इलाज के लिए रतिया के नागरिक अस्पताल में करवाया गया भर्ती, पुलिस को दी गई मामले की शिकायत, पीड़ित का कहना लाठी और डंडों से लैस होकर आए थे पडोसी, घर में की तोड़फोड़।





रतिया इलाके की शिमला कॉलोनी में घर के बाहर डीजे बजाने से मना करने पर एक पड़ोसी ने दूसरे पड़ोसी के घर में घुसकर जमकर तोड़फोड़ की और महिला के सिर पर लोहे की रॉड से हमला कर उसे बुरी तरह से घायल कर दिया। इसके बाद पीड़ित महिला को इलाज के लिए रतिया के नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पीड़ित महिला कमला देवी ने बताया कि उनके पड़ोसियों के द्वारा उनके घर के बाहर डीजे लगाकर शोरगुल किया जा रहा था। किसी बात को लेकर उनके पड़ोसी उखड़ गए और उनके साथ गाली-गलौज व मारपीट शुरू कर दी। कमला देवी ने बताया कि उनके पड़ोसियों ने उनके घर में घुसकर बुरी तरह तोड़फोड़ की और सारा सामान तोड़ दिया। पड़ोसी के छोटे बेटे के द्वारा लोहे की रॉड कमला देवी के सिर पर मार कर उसे घायल थी किया गया। जिसके बाद अब कमला देवी की ओर से इस मामले की शिकायत पुलिस को दी गई है। फिलहाल पुलिस के द्वारा कमला देवी के बयान दर्ज कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।


The post डीजे बजाने को लेकर चले लठ appeared first on Zabardast Haryana.

Comments

Popular posts from this blog

सिरसा में ड्रग पेडलिंग के आरोप में दो गिरफ्तार

विज की चेतावनी, SP देने पहुंचे रिपोर्ट

बिग ब्रेकिंग : निर्भया के दोषियों को कल नहीं होगी फांसी…..अगले आदेश तक के लिए कोर्ट ने लगायी रोक…. कल सुबह दी जानी थी चारों दोषियों को फांसी