दिल्ली बॉर्डर के नाकों पर लगाए जाएंगे सीसीटीवी कैमरे :डीआईजी

बहादुरगढ़





डीआर्ईजी एवं एसपी अशोक कुमार ने सोमवार को दिल्ली सीमा के साथ लगते नाकों का निरीक्षण किया। नाकों पर की गई व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए उन्होंने अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस दौरान डीएसपी बहादुरगढ़ अजायब सिंह, डीएसपी झज्जर राहुल देव तथा डीएसपी बादली अशोक कुमार व अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। नाकों का निरीक्षण करने उपरांत डीआईजी अशोक कुमार ने बताया कि लॉकडाउन के नियमों की पालना को सुनिश्चित करवाने तथा दिल्ली सीमा पर प्रत्येक व्यक्ति पर कड़ी निगाह रखने के लिए जल्द ही सीसीटीवी कैमरे लगा दिये जाएंगे। बॉर्डर के नाकों पर तैनात पुलिस के अधिकारियों व कर्मचारियों को परिस्थितियों की गंभीरता को देखते हुए कड़े दिशा निर्देश किए गए हैं।





झज्जर जिला के साथ लगती दिल्ली की सीमा को सील कर दिया गया है। किसी भी व्यक्ति को अनावश्यक तौर पर झज्जर सीमा में प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा। झज्जर जिला से दिल्ली की तरफ जाने वाले सभी मार्गों पर विशेष नाकाबंदी करके प्रत्येक व्यक्ति तथा वाहन की गहनता से जांच की जा रही है। दिल्ली में कार्यरत कर्मचारियों के संबंध में भी वहां के प्रशासनिक अधिकारियों से उन कर्मचारियों को जो रोजाना बॉर्डर पार करके झज्जर की तरफ आते हैं को दिल्ली में ही रोकने बारे अपील की गई है। वहीं अब रोजाना डयूटी के लिए जाने वाले दिल्ली के कर्मचारियों को दिल्ली में ही रहने बारे सख्त हिदायतें दी गई है। दिल्ली में कार्यरत कर्मचारियों के झज्जर जिला में स्थित उनके गांव के सरपंचों से भी महामारी के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए सहयोग करने की अपील की गई है। उन्होंने दिल्ली में कार्यरत कर्मचारियों से भी अपील करते हुए कहा कि वे महामारी संक्रमण फैलने की वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए अपने गांव में ना आए। सभी संयम रखें और अपने परिवार,अपने गांव के लोगों को किसी प्रकार के खतरे में ना डालें। जो कर्मचारी जहां पर कार्यरत हैं, जहां पर रह रहे हैं, शांति से वहीं रहें।





डीआईजी एवं एसपी अशोक कुमार ने बताया कि बॉर्डर के नाकों पर आने जाने वाले प्रत्येक व्यक्ति की नाका पर ही स्वास्थ्य संबंधी जांच का कार्य किया जा रहा है। वहीं प्रत्येक नाका पर ही एक रजिस्टर में प्रत्येक व्यक्ति का रिकॉर्ड पूर्ण जानकारी सहित अंकित किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त बिना किसी अनुमति के किसी भी वाहन को दिल्ली से झज्जर की तरफ आने की इजाजत नहीं दी जा रही। बिना किसी वैलिड पास के किसी भी व्यक्ति को जिला की सीमा में प्रवेश नहीं करने दिया जा रहा है। नाको पर सभी एंबुलेंस वाहनों की भी बारीकी से जांच की जा रही है और एंबुलेंस में मरीज नहीं होने की स्थिति में उसे जिला में प्रवेश भी नहीं करने दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि दिल्ली बॉर्डर के नाकों पर तैनात पुलिस के जवानों को भी महामारी के संक्रमण से बचाव के प्रति जागरूक रहने तथा सावधानियां रखने बारे आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए हैं।


The post दिल्ली बॉर्डर के नाकों पर लगाए जाएंगे सीसीटीवी कैमरे :डीआईजी appeared first on Zabardast Haryana.

Comments

Popular posts from this blog

स्कूल बस से टकराई कलस्टर बस, 6 बच्चे घायल

सिरसा में ड्रग पेडलिंग के आरोप में दो गिरफ्तार

विज की चेतावनी, SP देने पहुंचे रिपोर्ट