बरोदा से कांग्रेस विधायक श्री कृष्ण हुड्डा का निधन

हरियाणा विधानसभा में बड़ोदा सीट से विधायक और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता श्रीकृष्ण हुड्डा का रविवार को निधन हो गया। वह‍ पिछले कुछ समय से गंभीर रूप से बीमार चल रहे थे और उनका दिल्ली के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था। वह कुछ समय से वेंटिलेटर पर थे। श्रीकृष्ण हुड्डा रोहतक के गांव खिड़वाली के रहने वाले थे। हुड्डा पिछले तीन बार से बड़ोदा से कांग्रेस के विधायक थे। मौजूदा विधानसभा में वह वरिष्ठतम सदस्यों में शामिल थे। साल 2019 के अपने आखिरी विधानसभा चुनाव में उन्‍होंने भाजपा प्रत्‍याशी और मशहूर अंतरराष्‍ट्रीय पहलवान योगश्‍वर दत्त को हराया था।





हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने बरोदा से कांग्रेस विधायक श्री कृष्ण हुड्डा के निधन पर गहरा शोक जताया है। उन्होंने कहा कि श्री कृष्ण हुड्डा का आकस्मिक निधन मुझे गहरा आघात पहुचाने वाला है और कहा कांग्रेस ही नहीं प्रदेश की राजनीति के मजबूत स्तंभ थे। उनका निधन मेरे परिवार और प्रदेश की राजनीति के लिए बहुत बड़ा झटका है। उन्होंने अपना पूरा जीवन जनसेवा को समर्पित कर दिया। उनकी उम्र 75 साल थी । 6 बार विधायक के तौर पर चुना जाना अपने आप में उनकी लोकप्रियता को बयां करता है। हमेशा उनकी छवि पंचायती इंसान के रूप में होती थी ।उन्होंने हमेशा जनसाधारण से जुड़कर राजनीति की। हमेशा किसान कमेरे और गरीब की आवाज़ बने ।उनकी ईमानदारी और जनसेवा की राजनीति ने लोगों के दिलों में एक ख़ास जगह बनाए रखी।






नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि ऐसे जनप्रिय विधायक के निधन की ख़बर आघात पहुंचाने वाली है। उनका निधन मेरे लिए व्यक्तिगत हानि है। क्योंकि श्री कृष्ण हुड्डा जी के परिवार से हमारे बरसों पुराने पारिवारिक संबंध रहे हैं। एक बड़े भाई की तरह उनका प्यार और आशीर्वाद हमेशा मुझे मिलता रहा। उनके निधन से हरियाणा की राजनीति को जो क्षति हुई है, उसकी भरपाई कभी नहीं हो सकती।





मैं दिवंगत आत्मा को अपनी तरफ से भावभीनी श्रद्धांजलि और परिजनों के प्रति संवेदनाएँ प्रकट करता हूँ। भगवान से प्रार्थना है कि शोक संतप्त परिवार को ये दुख सहने की शक्ति प्रदान करे।


The post बरोदा से कांग्रेस विधायक श्री कृष्ण हुड्डा का निधन appeared first on Zabardast Haryana.

Comments

Popular posts from this blog

सिरसा में ड्रग पेडलिंग के आरोप में दो गिरफ्तार

विज की चेतावनी, SP देने पहुंचे रिपोर्ट

बिग ब्रेकिंग : निर्भया के दोषियों को कल नहीं होगी फांसी…..अगले आदेश तक के लिए कोर्ट ने लगायी रोक…. कल सुबह दी जानी थी चारों दोषियों को फांसी