एनएसएस छात्राओं ने कोरोना वारियर्स को कहा थैंक्स
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, झज्जर के अन्य विद्यार्थी भी करेंगे वारियर्स का सम्मान
कार्ड बनाकर कहा आपकी वजह से हम सुरक्षित हैं
झज्जर।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, झज्जर के एनएसएस यूनिट कि छात्राओँ ने कोरोना वारियर्स को थैंक्स कार्ड बनाकर उनका सम्मान किया है। स्वयं सेवा का सम्मान करने के लिए रावमावि, झज्जर के एनएसएस विद्यार्थी सक्रिय हैं और घर पर थैंक्स कार्ड बनाकर उन वारियर्स का सम्मान कर रहे हैं। पुलिस, सफाई कर्मी, डॉ या जो अन्य वारियर्स बच्चों को उनके घर के पास उपलब्ध हो, उनको थैंक्स कार्ड दे रहे हैं। विद्यालय के अन्य विद्यार्थियों को भी इस टास्क से अवगत कराया गया है, ताकि वे भी अपने घर के पास के कोरोना वारियर्स का सम्मान कर उनका सम्मान करें।

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, झज्जर की एनएसएस यूनिट के प्रोग्राम ऑफिसर प्रवीण खुराना के मार्ग दर्शन में यूनिट की छात्राओं को थैंक्स कार्ड का टास्क दिया । छात्राओं ने कोरोना वारियर्स के सम्मान में पेंटिंग के माध्यम से अपनी भावनाएं व्यक्त की। 12 वीं कक्षा की यूनिट की छात्राओं स्नेहा,सपना, मीनाक्षी, शिखा सहित कई छात्राओं ने ये कार्ड बनाये हैं। ये कार्ड वारियर्स को दिए जा रहे हैं। इधर अब 12वीं के अन्य विद्यार्थी भी ऐसे थैंक्स कार्ड बनाकर वारियर्स को देंगे।
The post एनएसएस छात्राओं ने कोरोना वारियर्स को कहा थैंक्स appeared first on Zabardast Haryana.
Comments
Post a Comment