प्रधानमंत्री ने देशवासियों से अपील की है कि दहशत से बचें और सावधानियों को अपनाएं
देश में कोरोना वायरस के मिरिजो की संख्या बढ़कर 73 हो चुकी है। ऐसे में प्रधानमंत्री ने देशवासियों से अपील की है कि दहशत से बचें और सावधानियों को अपनाएं।इसके साथ ही पीएम ने अपने मंत्रियों की विदेश यात्रा पर भी रोक लगाने की बात कही है। पीएम ने ट्वीट कर लिखा, ‘दहशत को ना कहो और सावधानियों के लिए हां कहो। केंद्र सरकार का कोई भी मंत्री आगामी दिनों में विदेश यात्रा नहीं करेगा। मैं अपने देशवासियों से आग्रह करता हूं कि वे गैर-जरूरी यात्रा से भी बचें। हम बड़ी सभाओं को टालकर इस बीमारे के फैलने के खतरे को तोड़ सकते हैं और सभी की सुरक्षा सुनिश्चित कर सकते हैं।’
बता दे की कोरोना वायरस की वजह से दिल्ली के सभी सिनेमा घरो को 31 मार्च तक बंद करने का आदेश जारी हो चुका है और हरियाणा सरकार कोरोना को महामारी घोषित कर चुका है। भारत में अभी तक कोरोना वायरस के 73 मामलों की पुष्टि हुई है। इससे पहले विश्व स्वास्थ्य संगठन ने बुधवार को इसे महामारी घोषित किया था।
The post प्रधानमंत्री ने देशवासियों से अपील की है कि दहशत से बचें और सावधानियों को अपनाएं appeared first on Zabardast Haryana.
Comments
Post a Comment