शिकंजे में आए लॉकडाउन की पालना न करने वाले


शहर में दर्जनभर के काटे महिला पुलिस ने चालान
मौके पर ही हुई महिला पुलिस कर्मियों के स्वास्थ्य की जांच

झज्जर





बार-बार सख्त निर्देशों के बावजूद भी लोगों पर लॉकडाउन मेें घरों के अन्दर रहने का असर दिखाई नहीं दे रहा है। प्रतिरोज की तरह शुक्रवार को भी जब सडक़ों पर लॉकडाउन तोडक़र लोग अपने दुपहिया वाहनों पर घूमते नजर आए तो महिला पुलिस ने सख्त रवैया अख्त्यार किया। महिला पुलिस कर्मियों ने सडक़ों पर बेवजह घूमने वाले लोगों को जागरूकता का पाठ पढ़ाया और करीब दर्जनभर लोगों के चालान भी काटे। महिला थाना प्रभारी सुदेश कुमारी स्वयं टीम की कमान संभाले हुई थी। उन्होंने लॉकडाउन पर सख्ती दिखाते हुए अनेक वाहन चालकों को फटकार भी लगाई और कहा कि लॉकडाउन खुद को सुरक्षित रखने की जरूरत है। ऐसे में सभी को लॉकडाउन का पालन करना चाहिए। महिला पुलिस ने एक दर्जन के करीब वाहनों के चालान काटे। डयूटी के दौरान ही महिला पुलिस कर्मियों के स्वास्थ्य की जांच की गई । विभाग की तरफ से भेजे गए एक कर्मचारी ने महिला पुलिस कर्मियों का टैम्परेचर टैस्ट किया।


The post शिकंजे में आए लॉकडाउन की पालना न करने वाले appeared first on Zabardast Haryana.

Comments

Popular posts from this blog

सिरसा में ड्रग पेडलिंग के आरोप में दो गिरफ्तार

विज की चेतावनी, SP देने पहुंचे रिपोर्ट

बिग ब्रेकिंग : निर्भया के दोषियों को कल नहीं होगी फांसी…..अगले आदेश तक के लिए कोर्ट ने लगायी रोक…. कल सुबह दी जानी थी चारों दोषियों को फांसी