लोक डाउन के दौरान नहीं बरती जाएगी किसी भी तरह की ढील: अनिल विज, गृह मंत्री

पीएम नरेंद्र मोदी के अगले 19 दिनों के लिए लॉक डाउन को बढ़ाने का ऐलान करने पर हरियाणा के गृह और स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कहा कि प्रधानमंत्री ने संबोधन में सभी का ख्याल रखा है । यदि प्रधानमंत्री सही समय पर फैंसला न लेते तो आज देश मे 10 हजार की बजाय 8 लाख कोरोना संक्रमित मामले होते । 





मंत्री अनिल विज ने बताया कि इस दूसरे लॉक डाउन के लिए प्रदेश में डॉक्टर्स,  पुलिस और शहरी स्थानीय निकाय विभाग पूरी तरह तैयार है। अनिल विज ने कोरोना योद्धाओं के जज्बे को सेल्यूट भी किया । उन्होंने लॉक डाउन के सख्ती से पालन को लेकर भी स्पष्ट किया कि किसी भी तरह की ढील नहीं बरती जाएगी। पुलिस कर्मचारियों में कोरोना संक्रमण के मामले सामने आ रहे हैं जिसको लेकर अनिल विज ने कहा कर्मचारियों को पहले से ही अपनी सुरक्षा के लिए बोला गया है । हम योजना बना रहे हैं जिसमे सभी पुलिस कर्मचारियों के मेडिकल चेकअप करवाये जायेंगे।





कोरोना के खिलाफ जंग में हरियाणा सरकार ने नए डॉक्टरों को नियुक्ति पत्र जारी कर जल्द से जल्द ड्यूटी जॉइन करने के निर्देश दिए थे । जिसके बाद अभी 116 डॉक्टर ऐसे हैं जिन्होंने नौकरी जॉइन नहीं की । इस बारे में स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कहा कि इन डॉक्टरों का समय समाप्त हो चुका है अब अगली मीटिंग के बाद नए डॉक्टर लिए जाएंगे । 





कोरोना के खिलाफ लड़ाई में हरियाणा सरकार मोबाईल मेडिकल सुविधा शुरू करने जा रही है। जिसके तहत रोड़वेज की लगभग 500 बसों के जरिये लोगों को डोर स्टेप तक मेडिकल सुविधा मुहैया करवाई जाएगी । अनिल विज ने बताया कि इसके लिए बसों और डॉक्टरों की व्यवस्था करने के लिए कह दिया गया है। 


The post लोक डाउन के दौरान नहीं बरती जाएगी किसी भी तरह की ढील: अनिल विज, गृह मंत्री appeared first on Zabardast Haryana.

Comments

Popular posts from this blog

सिरसा में ड्रग पेडलिंग के आरोप में दो गिरफ्तार

विज की चेतावनी, SP देने पहुंचे रिपोर्ट

बिग ब्रेकिंग : निर्भया के दोषियों को कल नहीं होगी फांसी…..अगले आदेश तक के लिए कोर्ट ने लगायी रोक…. कल सुबह दी जानी थी चारों दोषियों को फांसी