शाहबाद में करोना पॉजिटिव केस मिलने से मचा हड़कंप
कुरुक्षेत्र (दर्शन कैत)
कुरुक्षेत्र के शाहबाद उपमंडल में करोना पॉजिटिव केस मिलने से मचा हड़कंप, शुगर मिल एरिया कंटेनमेंट जॉन तो समीपवर्ती डेड किलोमीटर एरिया बफर जोन घोषित, मरीज पीजीआई में उपचाराधीन तो इलाके को सील करने व सैंपल लेने पहुंची टीमें शाहबाद शुगर मिल में कार्यरत कर्मचारी मिला करोना पॉजिटिव तो हड़कम्प मचना स्वभाविक था । शाहबाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के एसएमओ डॉ रुपिंदर सिंह सैनी ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया शुगर मिल एरिया को कंटेंटमेंट जोन तो डेढ़ किलोमीटर के एरिया को बफर जोन बनाया जाएगा उन्होंने बताया कि शाहबाद शुगर मिल में कार्यरत कर्मचारी पिछले 3 महीने से सांस की बीमारी से ग्रस्त था।
चंडीगढ़ पीजीआई अपने इलाज के लिए वह जाता था। 2 दिन पहले भी उसे सांस लेने में दिक्कत हुई। चंडीगढ़ पीजीआई में उसे आइसोलेशन वार्ड में रखा गया। जहां उसे कोरोना पॉजिटिव घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की टीम को सैंपलिंग के लिए भेजा जाएगा शुगर मिल में रहने वाले आस-पड़ोस के लोगों के भी सैंपल लिए जाएंगे। इसके साथ ही परिवार के 8 सदस्यों के भी सैंपल लिए जाएंगे। वही शुगर मिल के एम डी सुशील कुमार ने बताया कि व्यक्ति शुगर मिल में कार्यरत है और पिछले कई महीनों से छुट्टी पर था जिसके चलते कई महीनों से सांस की समस्या के कारण चंडीगढ़ पीजीआई में इलाज के लिए जाते थे। कल सांस लेने में दिक्कत होने के कारण फिर से चंडीगढ़ पीजीआई इलाज करवाने गए और अस्पताल में उन्हें आइसोलेशन वार्ड में रखा जहां वे कोरोना पॉजिटिव पाए गए।उन्होंने बताया कि शुगर मिल शाहाबाद में लगभग 650 कर्मचारी काम करते हैं जो कि 3 शिफ्टों में काम करते है कोशिश होगी कि सभी के स्वास्थ्य की जांच करवाई जाएगी।
The post शाहबाद में करोना पॉजिटिव केस मिलने से मचा हड़कंप appeared first on Zabardast Haryana.
Comments
Post a Comment