जनता का भरोसा टूटने नहीं देंगे और कोरोना से इस जंग को हम जरूर जीतेंगे:-Anil Vij

गृहमन्त्री अनिल विज ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से स्वास्थ्य विभाग के सभी अधिकारियों की बैठक ली। इस दौरान उन्होंने कोरोना की महामारी से लड़ने में अग्रिम मोर्चे पर डटे  स्वास्थ्य, पुलिस, नगर पालिका और चिकित्सा शिक्षा विभाग के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की पीठ थपथपाते हुए सराहना की। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता का जो भरोसा हम पर है उसे हम टूटने नहीं देंगे और कोरोना से इस जंग को हम जरूर जीतेंगे। कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान उन्होंने सभी अधिकारियों के साथ कोरोना से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की और उन्हें पेश होने वाली समस्याओं को भी सुना। 






गृहमन्त्री अनिल विज ने स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिए कि प्रदेश के सभी अस्पतालों और मेडिकल कॉलेज में कोविड लेबर रूम तैयार करवाया जाए ताकि कोविड संक्रमित गर्भवती महिला को डिलीवरी के लिए इधर-उधर न भटकना पड़े। इसके अलावा उन्होंने सभी डायलासिस सेंटर में एक मशीन कोविड के मरीजों के लिए रिजर्व रखने के भी आदेश दिए। विज ने सभी अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि स्वास्थ्य विभाग कोरोना के अलावा सामान्य बीमारियों से ग्रसित मरीजों पर भी फोकस करेगा इसके लिए सभी अस्पतालों की ओपीडी आरंभ कर दी जाए ताकि मरीज इलाज के लिए परेशान न हो।






 इसके अलावा अनिल विज ने कोरोना के मरीजों की टेस्टिंग का दायरा बढ़ाने पर जोर देते हुए कहा कि आशा वर्कर्स ने घर-घर जाकर सर्वे करके लगभग 11 हज़ार ऐसे लोगों को चिन्हित किया है जिन्हें सांस लेने या फ्लू जैसे लक्षण हैं ऐसे लोगों की तरतीबवार टेस्टिंग की जाए। विज ने कहा कि अब कोरोना का नया स्वरूप अनसिम्प्टोमेटिव हो गया है लेकिन जहां पर किसी को सिम्पटम्स दिखाई दे रहे हैं उनका टेस्ट होना बेहद जरूरी है। अनिल विज ने कहा कि प्रदेश की लगभग ढाई करोड़ जनता का कोरोना  जांच करना हमारे लिए बहुत बड़ा चुनौती है इसलिए सबसे पहले ऐसे लोगों की कैटेगरी बनाकर उनकी जांच की जाए जिनका जनता से सीधे और सबसे ज्यादा सम्पर्क होता है जिसमे सब्जी विक्रेता, दूध विक्रेता, डाकिया जैसी अन्य लोग शामिल है। विज ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग सबसे पहले ऐसी कैटेगिरी के लोगों का टीम बनाकर योजना के साथ जांच करवाएं। विज ने कहा कि अभी हम रोजाना लगभग 3500 टेस्ट कर सकते हैं और हम टेस्टिंग का दायरा बढ़ाने में लगे हुए हैं।






अनिल विज ने कोरोना संक्रमित मरीजों का इलाज करते हुए डॉक्टरों व अन्य विभाग के कर्मचारियों के संक्रमण के मामले सामने आने पर चिंता जताते हुए कहा कि स्वास्थ्य विभाग के सभी अधिकारी और कर्मचारी सबसे पहले अपनी जांच करवाएं। विज ने कहा कि वह सबसे पहले खुद को संक्रमण से बचाये ताकि वो  दूसरों को संक्रमण से बचा सकें। इसके साथ ही उन्होंने निर्देश दिए कि सभी डॉक्टर व कर्मचारी सरकार द्वारा मंजूर सिट्रा एप्रूव्ड पीपीई किट का ही प्रयोग करें। उन्होंने कहा कि डॉक्टरों के संक्रमित होने का एक कारण विभिन्न सामाजिक संस्थाओं द्वारा दान किये गए कम गुणवत्ता वाले पीपीई किट का इस्तेमाल करना भी है। इसलिए उन्होंने विभाग को आदेश दिए कि सरकार द्वारा खरीदे गए पीपीई किट का ही प्रयोग करें। उन्होंने कहा कि सरकार के पास आवश्यक मात्रा में किट उपलब्ध हैं और जरूरत पड़ने पर और अधिक किट के ऑर्डर किये जायेंगे। गृहमन्त्री अनिल विज ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि फ्रंट फुट पर कोरोना के खिलाफ लड़ने वाले सभी पुलिस कर्मचारी, सफाई कर्मचारी जो सीधे लोगों के सम्पर्क में आते हैं इन सभी के कोरोना की जांच करवाई जाए।


The post जनता का भरोसा टूटने नहीं देंगे और कोरोना से इस जंग को हम जरूर जीतेंगे:-Anil Vij appeared first on Zabardast Haryana.

Comments

Popular posts from this blog

सिरसा में ड्रग पेडलिंग के आरोप में दो गिरफ्तार

विज की चेतावनी, SP देने पहुंचे रिपोर्ट

बिग ब्रेकिंग : निर्भया के दोषियों को कल नहीं होगी फांसी…..अगले आदेश तक के लिए कोर्ट ने लगायी रोक…. कल सुबह दी जानी थी चारों दोषियों को फांसी