9 वीं जाट बटालियन के पूर्व सैनिकों ने प्रधानमंत्री सुरक्षा कोष में दिए 5,21,000 लाख

9 वीं जाट बटालियन के पूर्व सैनिकों ने प्रधानमंत्री सुरक्षा कोष में दिए 5,21,000 लाख





उपायुक्त जितेंद्र कुमार को चैक सौंपते हुए हर संभव सहयोग दिए जाने की बात कही
झज्जर, 06 मई।कोरोना वायरस से संक्रमित हो रही दुनिया की सुरक्षा में पूर्व सैलिकों द्वारा भी हर संभव सहयोग दिया जा रहा है। कोविड वैश्विक महामारी के दौर में परोपकार की भावना के साथ जाट रेजीमेंट की नौवीं बटालियन के पूर्व सैनिकों ने झज्जर में उपायुक्त जितेंद्र कुमार को कैंप कार्यालय में 5 लाख 21 हजार रूपए का चैक सौंपा।









उपायुक्त जितेंद्र कुमार ने कहा कि देश की रक्षा के लिए तत्पर रहने वाले सैनिकों व पूर्व सैनिकों के हम सदा ऋणी रहेंगे। देश की आन बान शान के लिए वीर सपूतों ने सदा देश हित में अपना योगदान दिया है, ऐसे में उनके सहयोग को कभी भुलाया नहीं जा सकता। उपायुक्त को इस वैश्विक आपदा के दौरान हरियाणा, उत्तर प्रदेश, राजस्थान एवं दिल्ली क्षेत्र के 9 जाट पूर्व सैनिकों ने एकता की एक अच्छी मिशाल पेश करते हुए राष्ट्रहितकारी संदेश दिया। सूबेदार सतबीर सिंह व नायक राजेश कुमार अहलावत, नायक राजवीर डागर फौजी स्टॉक झज्जर ने उपायुक्त को चैक सौंपते हुए हर संभव सहयोग दिए जाने का विश्वास दिलाया। अध्यक्षता ब्रिगेडियर सुखवीर सिंह डबास ने की और तीनों राज्यों से कमेटी का गठन किया गया। जो कि हरियाणा से ऑनरेरी कैप्टन हरस्वरूप सिंह, सूबेदार कदम कोच, लेफ्टिनेंट सत्यवान, एनसीसी रोहतक सूबेदार प्रेम सिंह, सूबेदार सतबीर सिंह, हवलदार राजेश कुमार जाखड़, हवलदार जोगेंद्र राणा. हवलदार सत्य प्रकाश, उत्तर प्रदेश से सूबेदार भगवान सिंह (मथुरा), हवलदार प्रेमपाल सिंह (बजाज एजेंसी जट्टारी) हवलदार सन्दीप कुमार (बुलंदशहर ) और राजस्थान से हवलदार वीरेंद्र सिंह वेटलेफ्टर (चिड़ावा), हवलदार संदीप कुमार , हवलदार इन्द्र सिंह (नालपुर) साथ ही पूर्व सैनिकों ने यह साबित कर दिया कि देश सेवा के दौरान ही नहीं बल्कि सेवानिवृत्त के बाद भी देश सेवा में पूर्ण देशभक्ति का भाव रखते हैं।


The post 9 वीं जाट बटालियन के पूर्व सैनिकों ने प्रधानमंत्री सुरक्षा कोष में दिए 5,21,000 लाख appeared first on Zabardast Haryana.

Comments

Popular posts from this blog

सिरसा में ड्रग पेडलिंग के आरोप में दो गिरफ्तार

विज की चेतावनी, SP देने पहुंचे रिपोर्ट

बिग ब्रेकिंग : निर्भया के दोषियों को कल नहीं होगी फांसी…..अगले आदेश तक के लिए कोर्ट ने लगायी रोक…. कल सुबह दी जानी थी चारों दोषियों को फांसी