810 टीमों ने जिला झज्जर का किया डोर-टू-डोर सर्वे

झज्जर।
कोविड-2019 वैश्विक महामारी से बचाव व कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए झज्जर जिला प्रशासन की ओर से ग्राऊंड रिपोर्ट तैयार करते हुए पूरा सुरक्षा चक्र मजबूत किया है। अटूट सुरक्षा चक्र के फलीभूत ही देश की राजधानी से सटे झज्जर जिला में कोविड-19 का एक भी पोजिटिव केस अब तक नहीं मिला है। बेहतर तरीके से ग्राऊंड रिपोर्ट तैयार करते हुए सुरक्षा चक्र को और अभेद्य बनाते हुए जिला के हर घर में दस्तक दी गई और स्वास्थ्य मानकों की अनुपालना सुनिश्चित की गई है।
उपायुक्त जितेंद्र कुमार के नेतृत्व में कुल 810 टीमों द्वारा जिला के चारों उपमंडल झज्जर, बेरी, बहादुरगढ़ व बादली में हर घर में दस्तक दी गई है। विभागीय जानकारी मुताबिक झज्जर उपमंडल में 190, बहादुरगढ़ में 228, बेरी में 186 व बादली में 206 टीमों द्वारा सर्वे का कार्य पूरा किया गया। उपायुक्त ने उक्त टीमों विशेषकर आशा व आंगनवाड़ी वर्कर्स को रिकार्ड समय में यह राष्ट्रहितकारी कार्य पूरा करने पर बधाई दी है। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की ओर से भी इस दिशा में सकारात्मक कदम उठाए गए हैं।
स्वास्थ्य सेवाएं प्रदत्त करने में सर्वे की अहम भूमिका :
उपायुक्त जितेंद्र कुमार ने बताया कि स्वास्थ्य सर्वे के दौरान विदेश व देश के अन्य हिस्सों से यात्रा, (आईएलआई) खांसी, जुकाम, बुखार व सांस लेने में तकलीफ आदि की बीमारी से पीडि़त व्यक्तियों का रिकार्ड तैयार किया गया है। अब स्वास्थ्य विभाग को एतिहात के तौर पहचान किए गए ऐसे सभी लोगों को होम क्वारंटाइन करने की प्रक्रिया भी अमल में लाई जा रही है। जिस व्यक्ति को ईलाज की जरूरत है उसको नजदीक के नागरिक अस्पताल में भर्ती कर उसका ईलाज करने के निर्देश दिए गए हैं ताकि कोविड-19 के लिए बनाए गए सुरक्षा चक्र को और मजबूत किया जा सके।
जिला की सीमाएं सील कर बढ़ाई चौकसी :
उपायुक्त ने बताया कि कोविड 19 स्वास्थ्य सर्वे के बाद जिला की तस्वीर लगभग स्पष्टï हो गई है कि कोई भी कोरोना संक्रमित मरीज जिला में अब तक नहीं है। ऐसी स्थिति में बाहीर से भी कोई कोरोना का केस जिला में प्रवेश न कर पाए इसके लिए पूरी योजनाबद्ध तरीके से सजगता से कदम उठाए जा रहे हैं। जिला की सीमाओं पर चौकसी बढ़ा दी गई है। उन्होंने आमजन से अपील की कि वे घबराएं नहीं और कोई भी संदिग्ध मरीज की सूचना वे हेल्पलाइन नंबर 01251-253118 अथवा टोल फ्री नंबर 1950 पर भी दे सकते हैं। इतना ही नहीं आमजन स्वास्थ्य विभाग के हेल्पलाइन नंबर 01251-297221, 7027813976 तथा 108 पर भी तुरंत सूचना दें और कोरोना के खिलाफ तैयार किए गए सुरक्षा चक्र को मजबूत बनाए रखें।
घर पर रहकर सुरक्षा चक्र की मजबूती बनाए रखें :
उपायुक्त जितेंद्र कुमार ने बताया कि लॉकडाउन 2.0 लागू होने से पहले ही जिलावासियों ने टीम वर्क के रूप में कार्य किया है और इसी की बदौलत अभी तक झज्जर जिला को कोरोना मुक्त रख पाएं हैं। उन्होंने कहा कि लॉकडाउन 2.0 अब 3 मई 2020 तक बढ़ाया है, ऐसे में हमें और ज्यादा सावधानी से सोशल डिस्टेंसिंग को अपनाते हुए घर पर रहकर सुरक्षा चक्र की मजबूती को बनाए रखना है।
The post 810 टीमों ने जिला झज्जर का किया डोर-टू-डोर सर्वे appeared first on Zabardast Haryana.
Comments
Post a Comment