हरियाणा में कोरोना संक्रमित मरीजों के ठीक होने की दर 70 प्रतिशत के पार
देशभर में कोरोना का आंकड़ा बेशक निरंतर बढ़ रहा है लेकिन हरियाणा में कोरोना अब हारने लगा है। हरियाणा में कोरोना संक्रमित मरीजों के ठीक होने की दर अब 70 प्रतिशत के पार जा पहुंची है। प्रदेश के गृह मंत्री अनिल विज ने इस बात की जानकारी देते हुए प्रदेश में दिन रात मेहनत कर रहे डॉक्टरों की सराहना की। विज ने कहा कि ये डॉक्टरों की मेहनत का ही नतीजा है जो प्रदेश में कोरोना मरीजों का रिकवरी रेट 70 प्रतिशत के पार जा पहुंचा है।

कोरोना की दस्तक के बाद हरियाणा इसे देश में महामारी घोषित करने वाला पहला राज्य बना था। प्रदेश ने कोरोना को लेकर पहले दिन से कड़े कदम उठाये हैं। ऐसे में अब बीते कुछ दिनों से दिल्ली के लोगों के संपर्क में आकर पॉजिटिव हो रहे हरियाणा के लोगों की खबरों के बाद सरकार ने एक बार फिर कड़े कदम उठाये हैं। हरियाणा ने दिल्ली से सटे अपने सभी बॉर्डर सील कर दिए हैं। प्रदेश के गृह मंत्री अनिल विज ने बताया कि कोरोना संक्रमण रोकने के लिए ये कदम उठाये गए हैं क्योंकि दिल्ली से आने जाने वाले लोगों के कारण प्रदेश में कोरोना फैला है। वहीँ अनिल विज ने आज दिल्ली के मुखिया अरविंद केजरीवाल को भी अपने राज्य के लोगों का इलाज दिल्ली में ही करवाने की नसीहत दी।
The post हरियाणा में कोरोना संक्रमित मरीजों के ठीक होने की दर 70 प्रतिशत के पार appeared first on Zabardast Haryana.
Comments
Post a Comment