बहादुरगढ़ शहर का सैक्टर 7 को कॉनटेंमेंट एरिया घोषित





कोरोना वायरस संक्रमण रोकने के लिए प्रशासन ने उठाए ठोस कदम
जिलाधीश जितेंद्र कुमार ने कहा कि प्रशासन के सहयोगी बनें आमजन






बहादुरगढ़ ।





शहर में सैक्टर 7 निवासी युवक के पिता जो मूल रूप से सोनीपत जिला के निवासी हैं, को कोरोनापोजिटिव पाए जाने पर जिला प्रशासन की ओर से उक्त सैक्टर को कॉनटेंमेंट एरिया घोषित किया है। कोविड-19 वैश्विक महामारी में कोरोना वायरस संक्रमण को रोकने के उद्देश्य से जिलाधीश जितेंद्र कुमार की ओर से यह निर्णय लिया गया है।






उल्लेखनीय है कि झज्जर जिला में अभी तक कोरोना पोजिटिव का कोई केस नहीं है। गत दिवस सोनीपत जिला के एक गांव निवासी वृद्धजन अपने पुत्र के पास बहादुरगढ़ आए और उन्होंने सोनीपत में अपना कोरोना टेस्ट करवाया जोकि रिपोर्ट के आधार पर पोजिटिव आया था, ऐसे में प्रशासन द्वारा अब स्वास्थ्य सुरक्षा के आधार पर उक्त वृद्धजन के पुत्र के निवास स्थल के सैक्टर को कॉनटेंमेंट एरिया के रूप में चिह्निïत किया है।






जिलाधीश जितेंद्र कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि कॉनटेंमेंट एरिया के लिए आदेश जारी कर दिए गए हैं। एसडीएम बहादुरगढ़ तरूण कुमार पावरिया की देखरेख में उक्त एरिया की नियमित रिपोर्ट अपडेट ली जाएगी। जिलाधीश ने आदेश में कहा कि कॉनटेंमेंट एरिया के तहत सैक्टर 7 को पूरी तरह से सील किया गया है। साथ ही सैक्टरवासियों के घर से बाहर निकलने सहित अन्य स्थानों पर आवागमन भी पूर्णतया प्रतिबंद्ध रहेगा। उक्त सैक्टर में अधिकृत वाहनों को छोड़कर किसी भी वाहन का संचालन नहीं होगा। उन्होंने बताया कि सैक्टर 7 के सभी निवासियों के स्वास्थ्य की जांच नियमित तौर पर होगी और सभी स्वास्थ्य विभाग की ओर से नियुक्त की गई टीमें घर- घर जाकर थर्मल स्केनिंग का कार्य करेंगी। इसके साथ- साथ कोरोना वायरस से बचाव के लिए आवश्यक तरीकों की भी जानकारी देंगी।






जिलाधीश ने बताया कि कॉनटेंमेंट एरिया में लोगों के आने-जाने पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध रहेगा। इस व्यवस्था को कायम रखने के लिए पर्याप्त पुलिस नाका स्थापित करवाए जा रहे हैं। नियमों की अवहेलना न हो इसके लिए सुरक्षा के लिहाज से पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती भी कर दी गई है। उन्होंने बताया कि इस क्षेत्र के निवासियों के लिए आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति व्यवस्थित ढंग से ही होगी। सैक्टर के लोगों को घबराने की आवश्यकता नहीं है, उनके स्वास्थ्य सेवा की दिशा में ही प्रशासन की ओर से यह कदम उठाए गए हैं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। एसडीएम बहादुरगढ़ तरूण पावरिया संबंधित टीम के साथ कॉनटेंमेंट एरिया पर पूरी नजर रखे हुए हैं।


The post बहादुरगढ़ शहर का सैक्टर 7 को कॉनटेंमेंट एरिया घोषित appeared first on Zabardast Haryana.

Comments

Popular posts from this blog

सिरसा में ड्रग पेडलिंग के आरोप में दो गिरफ्तार

विज की चेतावनी, SP देने पहुंचे रिपोर्ट

बिग ब्रेकिंग : निर्भया के दोषियों को कल नहीं होगी फांसी…..अगले आदेश तक के लिए कोर्ट ने लगायी रोक…. कल सुबह दी जानी थी चारों दोषियों को फांसी