बिना मास्क के 5 काबू

लॉक डाउन का उल्लंघन करते 92 वाहनों के चालान 03 इंपाउंड
बहादुरगढ़।
जिला में लॉक डाउन की पालना को सुनिश्चित करने के लिए झज्जर पुलिस की विभिन्न टीमें जिला भर में मुस्तैदी से तैनात हैं। लॉक डाउन व धारा 144 के आदेशों की अवहेलना करने वालों के खिलाफ झज्जर पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए अलग-अलग स्थानों से पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। डीआईजी एवं एसपी झज्जर अशोक कुमार आईपीएस के दिशा निर्देश अनुसार चप्पे-चप्पे पर तैनात झज्जर पुलिस की विभिन्न टीमों द्वारा लॉक डाउन का उल्लंघन करने वालों पर कड़ी निगाह रखी जा रही है। मुस्तैदी से तैनात झज्जर पुलिस की विभिन्न टीमों द्वारा बिना मास्क लगाए बेवजह घर से बाहर निकलने तथा लॉक डाउन का उल्लंघन करते पाए जाने पर विभिन्न मामलों में 05 आरोपियों को काबू करके 92 वाहनों के चालान किए गए तथा 03 वाहनों को इंपाउंड किया गया। लॉकडाउन व धारा 144 का उल्लंघन करने पर झज्जर पुलिस की विभिन्न टीमों द्वारा मुस्तैदी से कार्रवाई करते हुए थाना सदर बहादुरगढ़, थाना शहर बहादुरगढ़ व थाना आसौदा में अलग-2 मामले अंकित किए गए।
बिना मास्क लगाए बेवजह घर से बाहर निकलने व लॉक डाउन के नियमों का उल्लंघन करने पर थाना सदर बहादुरगढ़ की अलग-अलग टीमों ने थाना के अलग-अलग एरिया से लॉक डाउन का उल्लंघन करने के दो मामले अंकित करते हुए तीन आरोपियों को काबू किया गया। बिना मास्क लगाए बेवजह सड़क पर घूमते पाए जाने पर गांव नूना माजरा के एरिया से एक आरोपी अमित निवासी गांव नूना माजरा को काबू किया गया। वहीं थाना सदर बहादुरगढ़ की एक अन्य टीम ने एक मारुति कार में बेवजह बिना मास्क लगाए सड़कों पर घूमते बालोर रोड पर लॉक डाउन का उल्लंघन करते पाए जाने पर दो आरोपियों अमित निवासी नाहरा जिला सोनीपत तथा विनोद निवासी अशोक विहार गुरुग्राम को काबू किया गया। वहीं थाना आसौदा की एक टीम ने गांव आसौदा के एरिया से बिना मास्क लगाए गांव की गलियों में बेवजह घूमते एक युवक को काबू किया गया। नियमों को जानबूझकर उल्लंघन करते पकड़े गए आरोपी रिंकू निवासी गांव आसौदा टोडरान के खिलाफ कार्रवाई करते हुए थाना आसौदा में मामला अंकित किया गया। वहीं लॉकडाउन का उल्लंघन करते थाना शहर बहादुरगढ़ के एरिया से एक आरोपी को चाय की रेहड़ी लगाकर राहगीरों को खड़ा करके नियमों का उल्लंघन करते पाए जाने पर काबू किया गया। पकड़े गए आरोपी कामेश्वर उर्फ लालू निवासी समस्तीपुर बिहार हाल रामकला कलोनी बहादुरगढ़ के खिलाफ कार्रवाई करते हुए थाना शहर बहादुरगढ़ में मामला अंकित किया गया।
लॉक डाउन के नियमों का उल्लंघन करके बेवजह सड़कों पर घूमते पाए जाने पर झज्जर पुलिस की अलग-अलग टीमों द्वारा कड़ी निगाह रखते हुए 92 वाहनों के चालान करते हुए 03 वाहनों को इंपाउंड किया गया। डीआईजी अशोक कुमार ने आमजन से लॉकडाउन के आदेशों का पूर्ण रूप से पालन करने व अपने घरों में रहने की अपील करते हुए कहा कि महामारी के संक्रमण की रोकथाम के लिए लॉक डाउन आपकी सुरक्षा व स्वास्थ्य के लिए लागू किया गया है। बेवजह कोई भी अपने घर से बाहर ना निकले।
The post बिना मास्क के 5 काबू appeared first on Zabardast Haryana.
Comments
Post a Comment