प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की संख्या हुई 421
प्रदेश में कोरोना संक्रमण के रविवार(०३/०५/२०२०) को कोरोना संक्रमित मरीजों की कुल संख्या अब 421 हो गई है आज 45 और नए मामले आये । अभी तक 242 मरीज स्वस्थ होकर चुके हैं और पांच लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि सक्रिय मामले अब बढ़कर 174 तक पहुंच गए हैं। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के कोरोना की स्थिति को लेकर जारी सुबह के बुलेटिन में यह जानकारी दी गई।
राज्य में कोरोना संक्रमण के आज गुरुग्राम और फतेहाबाद से चार-चार , सोनीपत से 17, पानीपत 11, फरीदाबाद सात, और झज्जर से दो मामले आए। राज्य में विदेश से लौटे लोगों की पहचान का आंकड़ा अब 36259 तक पहुंच गया है जिनमें से 20759 लोगों ने क्वारंटाइन अवधि पूरी कर ली है तथा शेष 15500 निगरानी में हैं। अब तक 33939 कोरोना संदिग्धों के नमूने जांच के लिए भेजे गए हैं जिनमें से 31203 नेगेटिव तथा 14 इतालवी नागरिकों समेत 421 पॉजिटिव पाए गए हैं। 2315 सैम्पल की रिपोर्ट अभी आनी बाकी है। 421 पॉजिटिव मरीजों में से 242 को ठीक होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई है। राज्य में कोरोना के कारण अम्बाला में दो, फरीदाबाद, करनाल और रोहतक से एक-एक मौत होने की पुष्टि बुलेटिन में की गई है।
राज्य में कोरोना संक्रमण के सोनीपत से 17, पानीपत 11, फरीदाबाद सात, गुरुग्राम और फतेहाबाद से चार-चार और झज्जर से दो मामले आज आये। इसके बाद राज्य में अब फरीदाबाद मेें 68, गुरुग्राम में 67, नूंह में 58, सोनीपत 43, झज्जर 42, पलवल 34, पानीपत में 24, पंचकूला 18, अम्बाला 14, करनाल और सिरसा छह-छह, फतेहाबाद पांच, हिसार, रोहतक और यमुनानगर में चार-चार, भिवानी में तीन, जींद, कैथल और कुरुक्षेत्र में दो-दो, चरखी दादरी से एक पॉजिटिव मामला सामने आया है।
कुल पॉजिटिव मामलों में से नूंह से 53, फरीदाबाद 42, गुरुग्राम 38, पलवल 32, पंचकूला 17, अम्बाला 11, करनाल और पानीपत पांच-पांच, सिरसा और सोनीपत चार-चार, यमुनानगर तीन, हिसार, रोहतक, भिवानी, जींद, कैथल और कुरुक्षेत्र दो-दो, चरखी दादरी और फतेहाबाद में एक-एक मरीज को ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दी जा चुकी है। इनके अलावा 14 इतालवी नागरिकों को भी ठीक होने के बाद छुट्टी दी जा चुकी है। लेकिन इनमें से एक की बाद में किन्ही अन्य कारणों से मौत होना बताया गया है। राज्य में अम्बाला में दो, फरीदाबाद, करनाल और रोहतक से एक-एक मौत होने की बुलेटिन में जानकारी दी गई है।
The post प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की संख्या हुई 421 appeared first on Zabardast Haryana.
Comments
Post a Comment