4 साल से नगर परिषद में विकास कराने की बजाय भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिया:-नीना राठी

बहादुरगढ़।






नगर परिषद बोर्ड की 20 मार्च को होने वाली सामान्य बैठक से पहले 4 नगर पार्षदों ने कड़ा विरोध जताते हुए कहा कि नगर परिषद में काम जनहित को लेकर नहीं किए जा रहे बल्कि मनमाने ढंग से काम हो रहे हैं। लोकतंत्र में इसके लिए कोई जगह नहीं है। कई वार्डों में भेदभाव पूर्ण रवैया अपना जा रहा है। न तो पार्षदों की सुनी जा रही है और न ही वार्ड के लोगों की शिकायतों पर कोई कार्रवाई हो रही। बैठक में पारित होने वाले प्रस्तावों को लेकर जिन पार्षदों द्वारा कड़ा एतराज जताया जाता है उनके एतराज तक प्रोसिडिंग बुक में दर्ज नहीं किए जा रहे बल्कि बाद में मनमाने तरीके से काम किया जा रहा है। पार्षदों ने कहा कि यदि निष्पक्षता से वार्डों में काम होता है तो वे नप का सहयोग करेंगे और यदि मनमानी की जाती रहेगी तो विरोध करने व बड़ा आंदोलन करने से भी पीछे नहीं हटेंगे।






सैक्टर-9 के जिमखाना क्लब में पत्रकारों से बातचीत में वार्ड-30 से नगर पार्षद डा. नीना सतपाल राठी, वार्ड-13 से सीमा वजीर राठी, वार्ड-16 से गुरदेव राठी व वार्ड-31 से शशि कुमार ने कहा कि नगर परिषद चेयरपर्सन को आमजन के हित का ध्यान रखते हुए काम करवाने चाहिए।
पार्षदों के साथ किसी तरह का कोई भेदभाव नहीं करना चाहिए। उन्होंने कहा कि पिछले करीब 4 साल से नगर परिषद में विकास कराने की बजाय भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिया जा रहा है। न तो पार्षदों की सुनी जा रही है और न ही वार्ड के लोगों की समस्याओं का कोई समाधान किया जा रहा, बल्कि मनमाने तरीके से अलग-अलग वार्डों में भेदभाव पूर्ण रवैये अनुसार मननमाने तरीके से काम किया जा रहा है, जो कि लोकतंत्र में सही नहीं है। नगर पार्षद डा. नीना सतपाल राठी ने कहा कि 20 मार्च को नगर परिषद बोर्ड की जो सामान्य बैठक बुलाई गई है उसमें रखे जा रहे एजेंड़ों में से कई प्रस्ताव तो पहले से ही पास किए जा चुके हैं तो फिर से इनको इस एजेंड़े में शामिल करने को लेकर प्रश्न चिन्ह खड़ा हो रहा है। जब ये प्रस्ताव पहले ही पास हो चुके है ंतो इस मीटिंग में इनको क्यों रखा गया है, अगर रखा भी गया है तो इसके पीछे की मंशा क्या एक औपचारिकता पूरी करने की है। उन्होंने कहा कि जब सामान्य बैठक में पार्षदों की राय लेकर काम ही नहीं किया जाता तो फिर इस तरह की बैठक बुलाने का क्या औचित्य रह जाता है। डा. नीना सतपाल राठी ने कहा कि नियमों को ताक पर रखकर प्रोसिडिंग बुक को अपनी सुविधा के अनुसार चेंज कर दिया जाता है। प्रोसेस के हिसाब से काम होने चाहिए और सभी पार्षदों के काम निष्पक्षता के साथ किए जाने चाहिए। यदि वार्डोंं में बिना किसी भेदभाव पूर्ण तरीके से काम किया जाता है तो वे इसमें सहयोग करेंगे अन्यथा आमजन को साथ लेकर विरोध करने से भी पीछे नहीं हटेंगे। उन्होंने कहा कि चेयरपर्सन को उनसे निजी भेदभाव हो सकता है लेकिन आमजन के हितों को ध्यान रखते हुए उनके साथ कोई भेदभाव नहीं करना चाहिए। उन्होंने कहा कि शहर की सडक़ों व पुलिया का निर्माण ही कराना है तो उन्हें समय पर कराएं और बीच में अधर में न लटकाएं क्योंकि बीच में काम छोडऩे से राहगीरों व वार्डवासियों को परेशानी होती है।


The post 4 साल से नगर परिषद में विकास कराने की बजाय भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिया:-नीना राठी appeared first on Zabardast Haryana.

Comments

Popular posts from this blog

सिरसा में ड्रग पेडलिंग के आरोप में दो गिरफ्तार

विज की चेतावनी, SP देने पहुंचे रिपोर्ट

बिग ब्रेकिंग : निर्भया के दोषियों को कल नहीं होगी फांसी…..अगले आदेश तक के लिए कोर्ट ने लगायी रोक…. कल सुबह दी जानी थी चारों दोषियों को फांसी