झज्जर पुलिस हुई और शख्त, बिना मास्क व लॉकडाउन तोड़ने वाले 29 काबू
बहादुरगढ़
कोरोना महामारी संक्रमण के फैलाव को रोकने व आम जन को संक्रमण से बचाव को लेकर पुलिस की टीमें जिला में चप्पे-चप्पे पर मुस्तैदी से तैनात हैं और लॉक डाउन व धारा 144 के आदेशों की अवहेलना करने वालों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। उसी कड़ी में पुलिस ने बिना मास्क लगाए बेवजह घर से बाहर निकलने तथा लॉक डाउन का उल्लंघन करते पाए जाने पर 24 मामलें दर्ज करते हुए 29 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की विभिन्न टीमों द्वारा पूरे जिला में लॉक डाउन का उल्लंघन करने वालों पर पैनी नजर रखी जा रही है। पुलिस की विभिन्न टीमों द्वारा नियमों का उल्लंघन करते हुए बेवजह सडक़ों पर घूमते 118 वाहनों के चालान किए गए तथा 05 वाहनों को इंपाउंड भी किया है। लॉक डाउन का उल्लंघन करने के सबसे ज्यादा 18 मामले बहादुरगढ़ में किए गए और 21 आरोपियों को काबू किया गया।
थाना सदर झज्जर की टीम ने लॉक डाउन का उल्लंघन करने के मामले में एक आरोपी को काबू किया। आरोपी को अवैध रूप से शराब बेचते 12 बोतल अंग्रेजी शराब के साथ काबू किया। आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए थाना सदर झज्जर में मामला अंकित किया गया। वहीं थाना शहर झज्जर की एक टीम ने बिना मास्क लगाए बेवजह सडक़ पर घूमते एक आरोपी को सिलानी गेट झज्जर के एरिया से काबू किया।
डीआईजी अशोक कुमार ने आमजन से लॉकडाउन के आदेशों का पूर्ण रूप से पालन करने व अपने घरों में रहने की अपील करते हुए कहा कि महामारी के संक्रमण की रोकथाम के लिए लॉक डाउन आपकी सुरक्षा व स्वास्थ्य के लिए लागू किया गया है। बेवजह कोई भी अपने घर से बाहर ना निकले।
The post झज्जर पुलिस हुई और शख्त, बिना मास्क व लॉकडाउन तोड़ने वाले 29 काबू appeared first on Zabardast Haryana.
Comments
Post a Comment