हरियाणा पुलिस की रफ़्तार हुई तेज, पुलिस के बेड़े में शामिल हुई 266 बोलेरो
प्रदेश में कानून व्यवस्था के लिए 266 नई बोलोरो गाड़िया को पुलिस बेड़े में शम्मिल किया गया है । पुलिस महानिदेशक ने बातया की इन सभी वाहनों को कानून व्यवस्था बनाने के साथ साथ पीसीआर ड्यूटी के लिए फील्ड में प्रदान किया जायेगा।
पुलिस महानिदेशक मनोज यादव ने बताया कि इससे न केवल पुलिस बल में वाहनों की आवश्यकता पूरी हुई, बल्कि पीड़ितों को जल्दी और प्रभावी ढंग से पुलिस सहायता प्रदान करवाने में भी मदद मिल सकेगी। उन्होंने कहा कि नए वाहनों के शामिल होने से ड्यूटी के दौरान वाहनों के खराब होने की संभावना भी न्यूनतम रहेगी जिससे पुलिस बल के समग्र प्रदर्शन पर भी इसका सकारात्मक असर होगा।
वाहनों का डिस्टरबुशन इस प्रकार है:-
कुल शामिल वाहनों में से 15-15 वाहन एसपी नूंह और एसपी अंबाला को, 12 एसपी हिसार को, 10-10 वाहन सीपी गुरुग्राम, सीपी फरीदाबाद, एसपी फतेहाबाद, करनाल और कैथल को, 9-9 वाहन पुलिस मुख्यालय, एसपी रेवाड़ी, पलवल और नारनौल को आवंटित किए गए हैं।
इसी प्रकार, 8-8 वाहन एसपी हांसी, झज्जर, सोनीपत, यमुनानगर और डीसीपी पंचकुला को, 6-6 वाहन एसपी जींद, कुरुक्षेत्र और एसपी रेलवे, 5-5 वाहन एसपी पानीपत और एसपी टेलीकॉम, चार-चार वाहन एसपी सिरसा, तीसरी बटालियन एचएपी, एफएसएल मधुबन को, तीन-तीन वाहन एसपी भिवानी, दादरी और चैथी बटालियन एचएपी, दो-दो एसपी रोहतक, दूसरी बटालियन एचएपी, 5वीं बटालियन एचएपी और एसपी कमांडो, नेवल तथा एक वाहन राज्य अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो, मधुबन को आवंटित किया गया है।
The post हरियाणा पुलिस की रफ़्तार हुई तेज, पुलिस के बेड़े में शामिल हुई 266 बोलेरो appeared first on Zabardast Haryana.
Comments
Post a Comment