पूरा भारत 21 दिनों तक बंद
कोरोना वायरस के कारण पुरे संसार में हाहाकार मचा हुआ है। इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरे भारत में लॉकडाउन का ऐलान किया है। पीएम मोदी ने देश में 21 दिनों के लॉकडाउन का ऐलान किया है। इसके साथ ही पीएम मोदी ने कहा कि 21 दिन नहीं संभले तो देश 21 साल पीछे चला जाएगा।अपने संबोधन में पीएम मोदी ने आज रात 12 बजे से पूरे देश में लॉकडाउन होने की घोषणा करते हुए कई अहम बातें कही है। पीएम मोदी ने कहा कि मेरा आपसे आग्रह है कि किसी भी तरह की अफवाह और अंधविश्वास से बचें। सरकारों द्वारा दिए गए निर्देश और सुझावों का पालन करना बहुत जरूरी है। इस बीमारी के लक्षणों के दौरान बिना डॉक्टरों की सलाह के कोई भी दवा न लें, ये आपके जीवन को खतरे में डाल सकता है। 21 दिन का लॉकडाउन लंबा समय है लेकिन आपकी रक्षा के लिए आपके परिवार के हमारे पास यही एक मात्र रास्ता है। आप अपना ध्यान रखिए, अपनों का ध्यान रखिए और आत्मविश्वास के साथ कानून नियमों का पालन करते हुए पूरी तरह संयम बरतते हुए हम सब इन बंधनों को स्वीकार करें।
सोशल डिस्टेंसिंग एकमात्र विकल्प
देश को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि कोरोना से तभी बचा जा सकता है जब घर की लक्ष्ण रेखा न लांघी जाए। हमे इस महामारी के वायरस का संक्रमण रोकना है। हमें इसके चेन को तोड़ना है। ये समय हमारे संकल्प को बार बार मजबूत करने का है। ये समय कदम-कदम पर संयम बरतने का है। आपको याद रखना है जान है तो जहान है। साथियों ये धैर्य अनुशासन की घड़ी है। लॉकडाउन के लिए अपना वचन निभाना है।
कोरोना वैश्विक महामारी स्थितियों के बीच केंद्र और देशभर की राज्य सरकारें तेजी से काम कर रही हैं। रोजमर्रा की जिंदगी के लिए लोगों को असुविधा न हो इसको लेकर काम कर रही है। जरूरी वस्तुओं की सप्लाई प्रभावित न हो इसके लेकर हर प्रयास किए जा रहे हैं। गरीबों को मुसीबत कम हो इसके लिए निरंतर जुटे हुए हैं। गरीबों की मदद के लिए अनेके लोग साथ आ रहे हैं।

पीएम ने आगे कहा कि साथियों जीवन जीने के लिए जो जरूरी है उसके लिए सारे प्रयासों के साथ ही जीवन बचाने के लिए जो जरूरी है उसे सर्वोच्च प्राथमिकता देनी ही पड़ेगी। इस महामारी से मुकाबला के लिए स्वास्थ्य सुविधाओं को सरकार तैयार कर रही है। पीएम ने कहा कि मैंने राज्यों से अनुरोध किया है कि सभी राज्यों की पहली प्राथमिकता स्वास्थ्य सुविधा ही होनी चाहिए। प्राइवेट लैब, अस्पताल सभी इस चुनौतीपूर्ण दौर में सरकार के साथ काम करने के लिए आगे आ रहे हैं।
उन्होंने कहा की WHO की रिपोर्ट के मुताबिक एक संक्रमित व्यक्ति हफ्तेभर में सैकड़ों लोगों को संक्रमित करता है। यह आग की तरह फैलता है। एक और आंकड़ा महत्वपूर्ण है। दुनिया में कोरोना से संक्रमित व्यक्तियों की संख्या एक लाख पहुंचने में 67 दिन लगे इसके बाद 11 दिन में 2 लाख हो गए। यह और भी भयावह है कि 2 लाख से 3 लाख होने में सिर्फ चार दिन लगे। आप अंदाजा लगा सकते हैं कि कोरोना वायरस कितनी तेजी से फैलता है। जब यह फैलना शुरू करता है तो इसे रोकना बहुत मुश्किल होता है। यही वजह है कि चीन अमेरिका फ्रांस जर्मनी, फ्रांस, इटली जापान जैसे अनेक देशों में जब कोरोना ने फैलना शुरू किया तो हालाता बेकाबू हो गए। इटली हो या अमेरिका इन देशों की स्वास्थ्य सेवा उनके हॉस्पिटल पूरी दुनिया में बेहतरीन है इसके बावजूद ये देश कोरोना का प्रभाव नहीं कम कर पाए। इस स्थिति में उम्मीद की किरण क्या है, विकल्प क्या है। चाहे जो हो जाए,घर में ही रहना है
The post पूरा भारत 21 दिनों तक बंद appeared first on Zabardast Haryana.
Comments
Post a Comment