झज्जर में 207 औद्योगिक इकाईयो ने किया पुनः काम शरू
झज्जर
राजधानी से सटा झज्जर जिला कोविड-19 वैश्विक महामारी से बचाव की दिशा में पूरी सजगता बरत रहा है। स्वास्थ्य सुरक्षा की दृष्टिï से जहां एक ओर हर आमजन पर प्रशासन की पारखी नजर है वहीं लॉकडाउन में श्रमिकों को किसी भी प्रकार से रोजगार की चिंता न हो इसके लिए औद्योगिक इकाईयां अनुमति के आधार पर ही शुरू की जा रही हैं। औद्योगिक इकाईयों की शुरूआत किए जाने पर कार्यरत कर्मियों द्वारा सरकार द्वारा दी गई अनुमति पर आभार भी जताया है।
आर्थिक व्यवस्था को समुचित नियंत्रण में रखने के लिए औद्योगिक इकाईयों का विकास में अहम योगदान है। झज्जर जिला उद्योग केंद्र की संयुक्त निदेशक संजीत कौर ने प्रशासन की ओर से दी जा रही अनुमति की जानकारी देते हुए बताया कि अब तक कुल 207 औद्योगिक इकाईयों को खोलने की अनमुति दी है जिनमें 9079 कर्मचारियों द्वारा शारीरिक दूरी बनाते हुए कार्य शुरू किया गया है। वहीं झज्जर जिला में 8 निर्माण साइट पर 876 श्रमिकों की अनुमति के साथ ही कंस्ट्रक्शन वर्क भी अधिकांश सरकारी कार्य विकासात्मक रूप के साथ शुरू किए हैं। झज्जर जिला विशेषकर बहादुरगढ़ क्षेत्र औद्योगिक इकाइयों का हब है। कोविड-19 से बचाव के लिए किए गए लॉकडाउन में झज्जर जिला प्रशासन की ओर से निर्धारित नियमों की अनुपालना करने वाली औद्योगिक इकाईयों खासकर ग्रामीण क्षेत्र में स्थित इकाईयों को छूट देते हुए आर्थिक व्यवस्था को नियंत्रण में करने के लिए कदम उठाए हैं।
अनुमति प्राप्त औद्योगिक इकाईयों हो रही हैं नियमित सैनेटाइज :
औद्योगिक इकाईयों में आवश्यक वस्तुओं का उत्पादन करने सहित अन्य उत्पाद शुरू किए गए हैं और उनकी आपूर्ति के लिए ट्रांसपोटेशन सुविधा भी अनुमति आधार पर दी गई है। आर्थिक विकास की द्योतक औद्योगिक इकाई में कोविड-19 से बचाव के लिए जहां नियमित रूप से सैनेटाइजेशन प्रक्रिया अमल में लाई जा रही हैं वहीं मास्क का उपयोग करते हुए कर्मचारियों को परिसर में ही रखने की व्यवस्था इकाई प्रबंधक की ओर से की गई है। किसी भी रूप संक्रमण का फैलाव न हो इसके लिए एहतियात बेहतर तरीके से किए जा रहे हैं और कंपनियों में कार्यरत कर्मियों को परिसर में ही सोशल डिस्टेंस बनाए रखते हुए ठहराव करने सहित भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है।

वैश्विक महामारी के दौर में जहां आमजन की स्वास्थ्य सुरक्षा का पूरा ध्यान रखा जा रहा है वहीं लोगों को आर्थिक रूप से नुकसान न हो इसके लिए प्रशासन की ओर से विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्र में स्थित औद्योगिक इकाईयों को खोलने की अनुमति दी है। अनुमति प्राप्त इकाई में कार्यरत कर्मचारियों के ठहरने व भोजन की व्यवस्था परिसर में ही सुनिश्चित होगी तथा कोविड-19 नियमों की पालना सुनिश्चित रहेगी:- जितेंद्र कुमार, उपायुक्त झज्जर
The post झज्जर में 207 औद्योगिक इकाईयो ने किया पुनः काम शरू appeared first on Zabardast Haryana.
Comments
Post a Comment