सील बंद गोदामों से गायब हुई शराब की 2 लाख बोतलें
फ़तेहाबाद (DINESH BHARTI)
लॉक डाउन के दौरान हरियाणा के फ़तेहाबाद में सील किये गए गोदामों से शराब की 2 लाख बोतलें गायब, ठेकेदारों पर शराब गायब कर अवैध रूप से बेची गई, आबकारी एवं काराधान विभाग ने मामले का किया खुलासा, फ़तेहाबाद के डीईटीसी वीके शास्त्री ने किया खुलासा, कहा-लॉक डाउन के चलते शराब बिक्री पर लगाई गई थी पाबन्दी, इसलिए गोदाम किये गए थे सील, सील गोदामों से गायब की गई शराब, शास्त्री बोले-मामले में सख्त कार्रवाई के लिए उच्च अधिकारियों को भेजी गई है रिपोर्ट, एक्साइज एक्ट की उल्लंघना और क्रिमिनल केस दर्ज करने की सिफारिश की गई है, गायब कर बेची गई शराब से ठेकेदारों द्वारा कुल 10 करोड़ से अधिक का मुनाफा कमाने का अनुमान
।
लॉकडाउन के चलते हरियाणा में बंद किए गए शराब ठेकों के बाद फतेहाबाद में सील किए गए शराब से भरे सरकारी गोदामों से करीब दो लाख शराब की बोतलें गायब होने का खुलासा हुआ है। आबकारी एवं काराधान विभाग के उपायुक्त वीके शास्त्री ने यह खुलासा करते हुए बताया कि शराब की 2 लाख बोतलें इन गोदामों में स्टॉक से कम मिली हैं और जांच में पाया गया है कि शराब की बोतलें गुप्त रूप से गोदामों से गायब की गई। गायब की गई ये शराब अवैध रूप से मार्केट में बेची गई। डीईटीसी वीके शास्त्री ने कहा कि फतेहाबाद में l-13, l-1 सहित कुल 3 गोदामों में शराब का स्टॉक मौजूद था और इन तीनों गोदामों से कुल दो लाख शराब की बोतलें गायब की गई। शास्त्री ने बताया कि जांच पड़ताल के बाद फिलहाल इस पूरे प्रकरण की रिपोर्ट तैयार कर उच्च अधिकारियों को भेजी गई है और अधिकारियों के निर्देश के बाद मामले में कार्रवाई की जाएगी।
वीके शास्त्री ने बताया कि लॉकडाउन के चलते शराब बिक्री पर पूर्ण रूप से पाबंदी लगाई गई है और ठेकेदारों ने गुप्त रूप से शराब गायब कर मार्केट में बेचकर एक्साइज एक्ट 1914 का उल्लंघन किया है और साथ ही यह मामला क्रिमिनल दायरे में भी आता है। ऐसे में एक्साइज एक्ट और क्रिमिनल एक्ट के तहत मामले में कार्रवाई की जाएगी। गायब हुई 2 लाख शराब की बोतलें अवैध रूप से बेचकर ठेकेदारों द्वारा करीब 10 करोड रुपए का मुनाफ़ा कमाए जाने का अनुमान है।
The post सील बंद गोदामों से गायब हुई शराब की 2 लाख बोतलें appeared first on Zabardast Haryana.
Comments
Post a Comment