हरियाणा के 19 जिलों में फैला कोरोना

देश में जहा में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की गिनती लगातार बढ़ती ही जा रही है। वही इस महामारी ने हरियाणा के 19 जिलों में अपने पैर पसार लिए है। रविवार को सामने आए 14 नए मामलों के बाद हरियाणा में कोरोना वायरस के मामलों की संख्या रविवार को बढ़कर 179 हो गई है। राज्य के स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, आज मिले 14 नए संक्रमित मरीजों में से सात मरीज सबसे अधिक प्रभावित नूंह जिले के हैं। इसके अलावा, फरीदाबाद, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र में जहां दो-दो नए मरीज मिलें हैं, वहीं एक नया मरीज करनाल में मिला है। स्वास्थ्य विभाग के मेडिकल बुलेटिन के अनुसार, हरियाणा में अब भी 151 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हैं, जबकि 26 मरीजों को पूरी तरह स्वस्थ होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई है। इसके अलावा इस महामारी के कारण दो लोगों की मौत भी हुई है। अब तक 3,675 सैंपलों की जांच की गई है जिनमें 2,472 रिपोर्ट नेगेटिव रही हैं और 1,026 सैंपलों की रिपोर्ट अभी आनी बाकी है।





NUH45
GURUGRAM32
FARIDABAD31
PALWAL29
ITALIANS*14
AMBALA7
KARNAL6
PANCHKULA5
PANIPAT4
YAMUNANAGAR3
SONIPAT3
SIRSA3
KURUKSHETRA2
KAITHAL2
JIND2
HISAR2
BHIWANI2
ROHTAK1
FATEHABAD1
CHARKI DADRI1

नूंह राज्य का सबसे अधिक प्रभावित जिला है जहां अब तक 45 मामले सामने आ चुके हैं वहीं गुरुग्राम में 32, फरीदाबाद में 31 और पलवल में 29 मामले सामने आए हैं। अब हरियाणा में मास्क पहनना अनिवार्य हो गया है। उल्लंघन करने वाले पर कार्रवाई होगी।


The post हरियाणा के 19 जिलों में फैला कोरोना appeared first on Zabardast Haryana.

Comments

Popular posts from this blog

सिरसा में ड्रग पेडलिंग के आरोप में दो गिरफ्तार

विज की चेतावनी, SP देने पहुंचे रिपोर्ट

बिग ब्रेकिंग : निर्भया के दोषियों को कल नहीं होगी फांसी…..अगले आदेश तक के लिए कोर्ट ने लगायी रोक…. कल सुबह दी जानी थी चारों दोषियों को फांसी