युवराज छिल्लर ने वार्ड 18 के आसपास के क्षेत्र को भी किया सैनिटाइज

बहादुरगढ़ :





जिले में कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए शुक्रवार को फिर तीसरे दिन वार्ड 18 व वार्ड 11 के धर्म विहार, परनाला रोड व वेदांत नगर में पार्षद युवराज छिल्लर के नेतृत्व में जागरूकता अभियान चलाया गया। युवराज छिल्लर ने पूरे वार्ड में जरूरतमंद लोगों को मास्क वितरित किए और पूरे वार्ड में सैनिटाइजर का स्प्रे करवाया है। पार्षद युवराज छिल्लर ने आसपास के क्षेत्रों में भी सैनिटाइजर का स्प्रे करवाया है। माइक से घोषणा करके लोगों को घरों में ही रहने तथा सोशल डिस्टेंस रखने की अपील की। युवराज छिल्लर ने बताया कि वार्ड व आसपास के क्षेत्र में अभियान चलाकर उन्होंने लोगों से घरों से बाहर न निकलने का भी आह्वान किया। युवराज छिल्लर ने बताया कि अकेला प्रशासन इस महामारी को रोकने के लिए पर्याप्त नही है। कोरोना वायरस एक महामारी घोषित हो चुका है। ऐसे में सभी नागरिकों का दायित्व है कि वो कोरोना को रोकने के मामले में अपना सहयोग दे और वे अपने घरों में ही रहें। पूरा क्षेत्र लॉकडाउन है। अगर कोई घरों से बाहर निकलेगा तो प्रशासन उसके खिलाफ कार्रवाई करेगा। इस कार्रवाई व कोरोना महामारी से बचने के लिए लोग अपने घरों में रहें तथा सोशल डिस्टेंस रखें। बार-बार साबुन से हाथ धाेते रहें। सैनिटाइजर से भी हाथ साफ करते रहें। इस मौके पर सुनील राठी ने बताया कि सरकार के नियमों की पालना करो, घरों से बाहर ना निकले। घर में रहकर ही कोरोना से बचा जा सकता है। इस मौक़े पर नरेश दलाल, रवि पंडित, रणबीर दलाल, मोनू सोलंकी, दीपक आदि मौजूद थे।


The post युवराज छिल्लर ने वार्ड 18 के आसपास के क्षेत्र को भी किया सैनिटाइज appeared first on Zabardast Haryana.

Comments

Popular posts from this blog

सिरसा में ड्रग पेडलिंग के आरोप में दो गिरफ्तार

विज की चेतावनी, SP देने पहुंचे रिपोर्ट

बिग ब्रेकिंग : निर्भया के दोषियों को कल नहीं होगी फांसी…..अगले आदेश तक के लिए कोर्ट ने लगायी रोक…. कल सुबह दी जानी थी चारों दोषियों को फांसी