वार्ड 18 में सभी सब्जी विक्रेताओं को जांच हेतु अस्पताल भेजा गया, स्वास्थ्य विभाग और स्थानीय पार्षद युवराज की अच्छी पहल

Bahadurgarh





शहर की सब्जी मंडी में रोजाना मिल रहे कोरोना पॉजिटिव मामलों के कारण शहर का आमजन दहशत में है और उन्हें डर सता रहा है कि कहीं उनका सब्जी विक्रेता या रेहड़ी वाला भी कोरोना संक्रमित तो नहीं है। इसी के मद्देनजर वार्ड 18 के पार्षद युवराज छिल्लर ने सीएमओ डॉ. रणदीप पुनिया से अनुरोध करके अपने समस्त वार्ड जिसमें विवेकानन्द नगर, धर्म विहार, वेदांत नगर और राम नगर का एरिया शामिल है।





डॉ. पीयूष और 10 आशा वर्करों के सहयोग से डोर टू डोर स्वास्थ्य सर्वे सम्पन्न करवाया और सब्जी बेचने का कार्य करने वाले कुल 63 लोगों की पहचान की गई। रविवार को इन सभी सब्जी विक्रेताओं को एम्बुलेंस में बैठाकर कोरोना जांच हेतु नागरिक अस्पताल में भिजवाया दिया गया।
पार्षद युवराज ने बताया कि हालांकि उनके वार्ड में अभी तक कोई सब्जी विक्रेता कोरोना संकतमित नहीं मिला है लेकिन वार्ड की कॉलोनियों में रहने वाले लोगों के मन में सब्जी विक्रेताओं के संक्रमित होने की आशंका के निवारण हेतु ऐसा किया गया है। अब इन सभी सब्जी विक्रेताओं की जांच के बाद जिसकी रिपोर्ट नेगेटिव आयेगी केवल उसी सब्जी वाले को ही वार्ड में सब्जी बेचने की अनुमति होगी।





उन्होंने कहा कि वार्ड को रोजाना सेनेटाइज करवाया जा रहा है। वार्ड में आवश्यक सामान की आपूर्ति पूर्णतः संतोषजनक है तथा वह स्वयं खरखोदा के खेतों से रोजाना ताजा सब्जियां लाकर वार्ड के लोगों को उपलब्ध करवा रहे हैं। वार्ड वासियों को कंटोनमेंट जोन में किसी भी प्रकार की दिक्कत नहीं आने दी जा रही है।





इस सर्वे कार्य में वार्डवासी नरेश दलाल, दीपक दलाल, मेहर सिंह, हवलदार निरंजन, सिपाही दीपक, लेखा सहायक अमृत राठी, प्रवीण कुमार फार्मासिस्ट, रविन्द्र व आशा वर्करों का विशेष सहयोग रहा। पार्षद युवराज छिल्लर ने सभी कोरोना यौद्धाओं का आभार प्रकट किया।


The post वार्ड 18 में सभी सब्जी विक्रेताओं को जांच हेतु अस्पताल भेजा गया, स्वास्थ्य विभाग और स्थानीय पार्षद युवराज की अच्छी पहल appeared first on Zabardast Haryana.

Comments

Popular posts from this blog

सिरसा में ड्रग पेडलिंग के आरोप में दो गिरफ्तार

विज की चेतावनी, SP देने पहुंचे रिपोर्ट

बिग ब्रेकिंग : निर्भया के दोषियों को कल नहीं होगी फांसी…..अगले आदेश तक के लिए कोर्ट ने लगायी रोक…. कल सुबह दी जानी थी चारों दोषियों को फांसी