16 फिट गहरे कूंए में गिरी गाय, गौरक्षक सेवा दल ने किया रेस्क्यू
जेसीबी की मदद से गाय को सकुशल निकालाझज्जर के पास गांव बाबरा के खेतों का है मामला
झज्जर।
कोरोना वायरस के चलते इन दिनों देश का हर आदमी परेशान है। जरूरतमंद के लिए लोगों द्वारा मदद के हाथ भी बढ़ रहे है। लेकिन कई बेजुबान पशु भी ऐसे है,जिनकी इस प्राकृतिक आपदा में कुछ एक लोग ही सुध ले रहे है। ऐसा ही एक मामला यहां झज्जर के पास गांव बाबरा के खेतों का प्रकाश में आया है। यहां एक बेजुबान पशु गाय खेतों में ही बने 16 फिट के गहरे बोरवैल में गिर गई। घटना के कुछ देर बाद ही इस मामले की सूचना गौरक्षक सेवा दल को मिली। गोरक्षक सेवा दल की टीम प्रधान जयवीर के नेतृत्व में घटनास्थल पर पहुंची और गहन प्रयासों के बाद गाय का रेस्क्यू किया। गौरक्षक सेवा दल की टीम की माने तो गाय इस बोरवैल में गिरी बुरी तरह से कराह रही थी। लेकिन टीम के सदस्यों ने जेसीबी की मदद से काफी देर की मेहनत मशक्कत के बाद गाय का रेस्क्यू किया। गाय को सकुशल बाहर निकालने के बाद ही गोरक्षक सेवा दल की टीम ने राहत की सांस ली।
The post 16 फिट गहरे कूंए में गिरी गाय, गौरक्षक सेवा दल ने किया रेस्क्यू appeared first on Zabardast Haryana.
Comments
Post a Comment