धारा 144 के आदेशों की अवहेलना करने पर 26 काबू
लॉक डाउन व धारा 144 के आदेशों की अवहेलना करने वालों के खिलाफ झज्जर पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए अलग-अलग स्थानों से 26 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। झज्जर पुलिस की विभिन्न टीमों द्वारा लॉक डाउन का उल्लंघन करते पाए जाने पर 237 वाहनों के चालान किए गए तथा 12 वाहनों को इंपाउंड किया गया। वहीं पुलिस की एक टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करके अवैध रूप से शराब बेचते एक आरोपी को मुबारकपुर चौक के एरिया से काबू किया गया। पकड़े गए आरोपी के कब्जे से 12 बोतल व 08 अध्धे देशी शराब तथा 10 पव्वे अंग्रेजी शराब बरामद हुए।
लॉक डाउन के तहत नियमों का उल्लंघन करते पाए जाने पर झज्जर पुलिस की अलग-अलग टीमों द्वारा 237 वाहनों के चालान करते हुए 12 वाहनों को इंपाउंड किया गया। डीआईजी अशोक कुमार ने आमजन से लॉकडाउन के आदेशों का पालन करने व अपने घरों में रहने की अपील करते हुए कहा कि कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम के लिए लॉक डाउन का फैसला हरियाणा सरकार द्वारा आपकी सुरक्षा व स्वास्थ्य के लिए किया गया है। बेवजह कोई भी अपने घर से बाहर ना निकले।
लॉकडाउन के तहत लगाए गए नाकों पर तैनात पुलिस कर्मचारियों का किया गया हैल्थ चैकअप

The post धारा 144 के आदेशों की अवहेलना करने पर 26 काबू appeared first on Zabardast Haryana.
Comments
Post a Comment