देश में नहीं है कम्युनिटी ट्रांसमिशन,कोरोना के मामले पहुंचे 11 हजार के पार
देश में तेजी से पैर पसार रहा कोरोना वायरस, 11 हजार पार हुई मरीजों की संख्या। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक, कोरोना वायरस (COVID-19) के कुल 11439 मामलों में से 9756 एक्टिव केस हैं। इसके अलावा, 1305 लोग पूरी तरह से ठीक हो गए हैं या उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। देश में सबसे अधिक कोरोना की मार महाराष्ट्र में देखने को मिल रही है। महाराष्ट्र में कोरोना वायरस (Corona Virus) के कुल 3124 पॉजिटिव केस मिल चुके हैं। कोरोना के इन कुल मामलों में से 2687 केस एक्टिव हैं और 259 लोग पूरी तरह से स्वस्थ हो चुके हैं या उन्हें छुट्टी दे दी गई है। केंद्र सरकार, राज्य सरकारों के साथ मिलकर इस महामारी पर नियंत्रण पाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। वहीं, देश का बुलेटिन जारी करते हुए आज स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने एक सवाल के जवाब में कहा है कि अभी तक देश में कम्युनिटीट ट्रांसमिशन की स्थिति नहीं बनी है।

वहीं, उन्होंने कहा है कि राज्यों को केंद्र सरकार की तरफ से एक विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किया गया है और लॉकडाउन का सदुपयोग करने के लिए कहा गया है। साथ ही लव अग्रवाल ने यह भी बताया कि कैबिनेट सचिव ने आज राज्यों के चीफ सेक्रेटरी, डीजीपी, हेल्थ सेक्रेटरी, कलेक्टर, एसपी, नगर आयुक्त और सीएमओ से वीडियो कॉन्फ्रेंसिग के जरिए बात की।
The post देश में नहीं है कम्युनिटी ट्रांसमिशन,कोरोना के मामले पहुंचे 11 हजार के पार appeared first on Zabardast Haryana.
Comments
Post a Comment