घर बैठे निकलवा सकते हैं एक हजार से 10 हजार रुपए तक की राशि,जानिए क्या है तरीका
अब घर बैठे http://bankslot.haryana.gov.in पोर्टल से निकलवा सकते हैं एक हजार से 10 हजार रुपए तक की राशि :
पोर्टल पर करना होगा आवेदन, पोस्टमैन घर पर देकर जाएगा पैसा
कोरोना वायरस से बचाव के लिए लिया अहम निर्णय
झज्जर, 29 अप्रैल। कोविड-10 वैश्विक महामारी के चलते लॉकडाउन में लोग घरों से बाहर न निकलें इसके लिए वित्त विभाग की ओर से http://bankslot.haryana.gov.in पोर्टल को लांच किया है। अब घर बैठे लोगों को एक हजार रूप से 10 हजार रुपए तक की राशि निकलवाने के लिए बैंकों के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं है। वित्त विभाग के इस पोर्टल पर आवेदन करने के उपरांत पैसे की राशि पोस्टमैन द्वारा सामाजिक दूरी बनाते हुए घर पर ही भिजवा दी जाएगी। इतना ही नहीं पोर्टल पर बैंक से अपोंईटमेंट लेकर आप उसी समय बैंक में जाकर अपना काम निपटा सकते हैं।
उपायुक्त जितेंद्र कुमार ने वित्त विभाग की ओर से लांच किए गए पोर्टल को स्वास्थ्य सुरक्षा की दिशा में अहम कदम बताया। उन्होंने कहा कि इस पोर्टल का उद्देश्य ग्राहकों को बैंक में अपने लेन देन संबंधी अपोईंटमेंट टोकन को घर बैठे ही प्राप्त करना है। पोर्टल का सबसे बडा फायदा उपभोक्ता को बैंक खाते से पैसे निकालने व जमा करने के लिए बैंक की लाइन में लगने की जरूरत नहीं बल्कि उपभोक्ता अपने स्मार्टफोन, लैपटॉप या क प्यूटर में इंटरनेट के माध्यम से पहले ही बैंक से अपोईटमेंट लेकर बैंक समय में अपनी सुविधा के अनुसार लेनदेन के लिए जा सकते हैं। इतना ही नहीं जिन उपभोक्ताओं के बैंक खाते आधार नंबर से जुडे हुए हैं वे 1 हजार से 10 हजार रुपए इस पोर्टल पर आवेदन कर इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक के माध्यम से घर बैठे ही पेमेंट पा सकते हैं, पोस्टमैन उपभोक्ता के पैसा घर पहुंचाएगा।
उपायुक्त ने बताया कि पोस्टमैन 1 हजार से 10 हजार रुपए तक ही कैश डिलिवरी कर सकते हैं, इसके लिए आपके बैंक खाते से आधार नंबर लिंक होना जरूरी है। उन्होंने कहा उपभोक्ता अफवाहों से बचें। उन्होंने कहा जन धन योजना, विधवा पैंशन, वृद्धावस्था पैंशन, मिड डे मिल ,किसान स मान निधि मनरेगा या कोई अन्य पैसा जो केंद्र सरकार व प्रदेश सरकार द्वारा उपभोक्ता खाते में डाला गया है या पहले से आपके खाते में जमा है या आने वाला है वो सारा पैसा आपके खाते में जमा रहेगा जरूरत पडऩे पर बैंक व बैंक मित्र के पास या एटीएम में जाकर पैसा निकाल सकते हैं।
यह है वित्त विभाग का पोर्टल :
एलडीएम उमेश कुमार ने इस संदर्भ में जानकारी देते हुए बताया कि किसी भी बैंक में उपभोक्ता अपोइंटमेंट लेने के लिए स्मार्ट फोन, लैपटाप या कंप्यूटर में इंटरनेट के माध्यम से यूआरएल http://bankslot.haryana.gov.in इसमें जाने के बाद बैक स्लॉट टूडे के नीचे क्लिक करें- नाम, मोबाइल नंबर, आईफएससीकोड, डेट व स्लॉट का चुनाव करें। इसके बाद अप्लाई बैंक स्लॉट को क्लिक करते ही आपका स्लॉट बुक हो जाएगा। इसको डाउनलोड करके आप उसी टाइम स्लॉट पर बैंक में जाकर सिर्फ पैसे निकाल व जमा कर सकते हैं। उपभोक्ता को आईएफएससी कोड नहीं पता होने पर सर्च फॉर आईएफएससी पर क्लिक कर अपनी बैंक को सेलेक्ट करें। जिला को सेलेक्ट कर बैंक शाखा को सेलेक्ट करने पर आईएफएससी कोड का पता चल जाएगा। पोस्टमैन के द्वारा पैसे लेनदेन के लिए उपर दिए गए यूआरएल पर जाएं और कैश डिलीवरी एट होम पोस्टल बैंक सर्विस के नीचे क्लिक करें। उसके बाद अपना नाम मोबाइल नबर, राशि, शहर, अपने घर का पता व पिन कोड भरे व अप्लाई को क्लिक करते ही कैश डिलीवरी बुक हो जाए तो इसको डाउनलोड कर रखें व पोस्टमैन के आने पर दिखा दें।
The post घर बैठे निकलवा सकते हैं एक हजार से 10 हजार रुपए तक की राशि,जानिए क्या है तरीका appeared first on Zabardast Haryana.
Comments
Post a Comment