कांग्रेस ने तो कहीं भूखों को रोटी नहीं खिलाई और ना ही किसी को चवन्नी दान में दी

हरियाणा सरकार द्वारा लॉक डाउन में छूट देने के फैसले पर गृहमन्त्री अनिल विज ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि  सरकार ने बाजारों को खुलने की छूट दी है, ये अच्छी बात है और मैं सरकार के निर्णय पर प्रश्न नहीं उठा रहा  लेकिन बतौर स्वास्थ्य मंत्री और गृह मंत्री मुझे डर लग रहा है । विज ने अपने डर कारण स्पष्ट करते हुए बताया कि अगर लोगों ने सोशल डिस्टेंसिंग, मास्क न पहनना या हाथ ना मिलाने और गले ना मिलने की बातों को ना माना तो यह बहुत घातक होगा । विज ने कहा कि पुलिस हर दुकान पर जाकर सोशल डिस्टेंसिंग नहीं करवा सकती, इसका दायित्व अब पूरी तरह से लोगों पर है। अगर लोगों ने इसकी पालना नहीं कि तो इसके परिणाम घातक होंगे ।






गृहमन्त्री अनिल विज से जब यह पूछा गया कि आपको लॉक डाउन में छूट से डर लग रहा है लेकिन प्रदेश के मुख्यमंत्री को डर नहीं लग रहा तो इस पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि हो सकता है कि मुख्यमंत्री की सोच का दायरा मुझसे बड़ा हो जहां तक वह सोच सकते हैं मैं वहां तक ना सोच पा रहा हूं परंतु जितनी मेरी समझ है, उस समझ के मुताबिक मुझे डर लगना स्वभाविक है । 
करोना वायरस के दिन पर दिन बदलते स्वरूप और लॉक डाउन में छूट के बाद इसके परिणामों को लेकर  विज ने साफ चेतावनी दी कि करोना  असिम्प्टोमेटिक हो गया है, ऐसे में अब यह नहीं पता चल सकता कि कौन करोना का पेशेंट है, अब तो हो सकता है आपके पास बैठा व्यक्ति करोना से ग्रसित हो और वो जाता-जाता आपको भी बीमारी दे दे। इससे बचने के लिए विज ने फिर सोशल डिस्टेंसिंग का हवाला दिया।






कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी द्वारा प्रवासी मजदूरों के पैसे दिए जाने के ब्यान पर हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कांग्रेस ने बहुत पैसा कमा रखा है, कांग्रेस कहीं भी खर्च कर सकती है । विज ने कहा कि अभी तक कांग्रेस ने तो चवन्नी दी नहीं और दान में कहीं भूखों को रोटी नहीं खिलाई ।






 लॉक डाउन के तीसरे चरण में हरियाणा में दी गयी छूट पर हरियाणा के गृह एंव स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने एक बार चिंता जताते हुए डर जताया है । विज ने कहा इसकी पालना के नियम को लोगों ने अभी तक पूरे तरीके से अपनाया नही है । जब जब ऐसा मौका आया है तब तब लोगों ने इसे तौड़ा है । अब हर जगह तो मैं पुलिस खड़ी नही कर सकता ।


The post कांग्रेस ने तो कहीं भूखों को रोटी नहीं खिलाई और ना ही किसी को चवन्नी दान में दी appeared first on Zabardast Haryana.

Comments

Popular posts from this blog

सिरसा में ड्रग पेडलिंग के आरोप में दो गिरफ्तार

विज की चेतावनी, SP देने पहुंचे रिपोर्ट

बिग ब्रेकिंग : निर्भया के दोषियों को कल नहीं होगी फांसी…..अगले आदेश तक के लिए कोर्ट ने लगायी रोक…. कल सुबह दी जानी थी चारों दोषियों को फांसी