तेंदुआ दिखा तो मची दहशत

कुरुक्षेत्र (दर्शन कैत)





धर्मनगरी कुरुक्षेत्र के कस्बा बाबैन  में तेंदुआ दिखा तो मची दहशत , मौके पर पहुंची फॉरेस्ट विभाग की टीम पिंजरे लगा कर रही है तेंदुए की तलाश,भारी संख्या में ग्रामीण व पुलिस तथा फारेस्टकर्मी मौजूद मचान से भी ही रही है निगरानी





धर्मनगरी कुरुक्षेत्र के बाबैन  कस्बे में तेंदुआ दिखा तो  दहशत फैल गई सूचना मिलते ही  मौके पर दल बल सहित फॉरेस्ट विभाग व पुलिस की टीम पहुंची फारेस्ट विभाग ने दो पिंजरे लगा कर  तेंदुए की तलाश शुरू कर दी है यही नही भारी संख्या में ग्रामीण भी  मचान से खुद अपने स्तर पर  निगरानी कर रहे है






वन्य प्राणी निरीक्षक राजीव गर्ग ने बताया कि सूचना मिलते ही क्षेत्र में तेंदुआ है टीम मौके पर पहुंची है दो पिंजरे लगा दिए गए हैं उन्होंने ग्रामीणों से भयभीत न होने की बात कही और कहा कि सोशल डिस्टेंसिंग बनाये  और मास्क भी लगाएं उन्होंने कहा कि टीमें मुस्तैद है और जल्द ही तेंदुए को पकड़ लिया जाएगा


The post तेंदुआ दिखा तो मची दहशत appeared first on Zabardast Haryana.

Comments