कुरुक्षेत्र पुलिस ने बुजुर्ग को भेट किया जन्मदिन का केक






कुरुक्षेत्र ( दर्शन कैत )





पुलिस विभाग के कर्मचारी तथा अधिकारी केवल योद्धा की तरह लोगों की सुरक्षा के लिए ही डयूटी नहीं दे रहे हैं बल्कि कोरोना वायरस की आपदा के समय एक सामाजिक मिसाल भी कायम कर रहे हैं। कुरुक्षेत्र पुलिस के जवान प्रतिदिन ऐसे लोगों के घरों में अचानक पहुंच कर आश्चर्यचकित कर रहे जिनके बच्चे विदेश में बसे हुए हैं और बुजुर्ग अकेले घरों में रह रहे हैं। 





ऐसा ही कुछ किया, कुरुक्षेत्र के सैक्टर 7 की पुलिस चौंकी में सब इंस्पैक्टर रमनदीप कौर ने अपने सहयोगी पुलिस कर्मचारियों के साथ पूर्व पुलिस अधिकारी प्रधान सिंह कंग के घर में पहुंची और पुलिस अंदाज में पूछताछ की कि आपके घर में कोई विदेश से तो नहीं आया है। अगर कोई विदेश से आया है तो बताएं। प्रधान सिंह ने बताया कि कोई नहीं आया है। वह और उनकी धर्मपत्नी अकेले रहते हैं। इसी समय अचानक छिप कर खड़े पुलिस कर्मचारी को अधिकारी ने इशारा किया और प्रधान सिंह के सामने केक आ गया। सभी ने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनायें दी। प्रधान सिंह ने हैरान परेशान हो कर पूछा कि उन्हें कैसे पता चला कि आज उनका जन्मदिन है। सब इंस्पैक्टर रमनदीप कौर ने कहाकि लॉकडाउन के समय में वे इस तरह के लोगों का जन्मदिन मना रहे हैं, जिनके बच्चे विदेश में हैं। बुजुर्ग अकेले घरों में रहते हैं। उन्होंने लोगों से भी अपील की कि कोरोना संक्रमण से बचने के लिए घरों से कम निकलें तथा लॉकडाउन के नियमों का पालन करें। प्रधान सिंह ने भी पुलिस के काम की सराहना करते हुए कहाकि इस लॉकडाउन के दौरान पुलिस के प्रति लोगों की विचारधारा परिवर्तित हुई है तथा लोगों का भी मानना है कि पुलिस उनके साथ है। देशभर की पुलिस सराहनीय कार्य कर रही है। पुलिस को देखकर लगता है ये उनके परिवार के सदस्य हैं। लोगों को भी पुलिस कर्मचारियों का सहयोग करना चाहिए। 


The post कुरुक्षेत्र पुलिस ने बुजुर्ग को भेट किया जन्मदिन का केक appeared first on Zabardast Haryana.

Comments

Popular posts from this blog

सिरसा में ड्रग पेडलिंग के आरोप में दो गिरफ्तार

विज की चेतावनी, SP देने पहुंचे रिपोर्ट

बिग ब्रेकिंग : निर्भया के दोषियों को कल नहीं होगी फांसी…..अगले आदेश तक के लिए कोर्ट ने लगायी रोक…. कल सुबह दी जानी थी चारों दोषियों को फांसी