किसी भी व्यक्ति को भूख से प्रभावित नहीं होने देंगे

गृहमंत्री अनिल विज ने कहा कि कोरोना वायरस के संक्रमण के कारण लॉकडाउन की स्थिति में कोई भी जरूरतमंद भूखा न रहे,  इसके लिए उन्हें समाजसेवी संस्थाओं के सहयोग से अग्रवाल धर्मशाला अम्बाला छावनी से वालेंटियरर्स के माध्यम से आवश्यक खाद्य सामग्री उपलब्ध करवाने का काम किया गया है। सरकार के साथ-साथ समाजसेवी संस्थाओं के सहयोग से हमारे पास भी पर्याप्त खाद्य सामग्री है जिसे जरूरतमंदों तक पहुंचाने का काम किया जा रहा है। पहले सप्ताह में 4 हजार से अधिक परिवारों को चिन्हित करते हुए करीब 20 हजार लोगों को खाद्य सामग्री वितरित की गई है। गृहमंत्री शुक्रवार अग्रवाल धर्मशाला में खाद्यान संबधी विषय को लेकर किए गये कार्यों की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने इस मौके पर  खाद्य सामग्री से सम्बंधित वाहनों को भी रिसीव किया.





 गृहमंत्री अनिल विज ने कहा कि उनका पूरा प्रयास है कि लॉकडाउन की स्थिति में कोई भी जरूरतमंद व्यक्ति भूख से प्रभावित न हो। उन्होंने बताया कि इस कार्य के लिए 40 इंचार्ज नियुक्त किए गये हैं जोकि अम्बाला छावनी के तहत 40  क्षेत्रों में उन जरूरतमंद परिवारों को चिन्हित करके उन्हें यह आवश्यक सामग्री वितरित करने का काम कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि खाद्य सामग्री की किटें बनाई गई हैं इसके तहत प्रति परिवार 5 किलो आटा, 2 किलो चावल, चीनी, 1 किलो दाल, घी, तेल, हल्दी व चायपत्ती उपलब्ध करवाई जा रही है।






गृहमंत्री ने कहा कि संकट की इस घड़ी में सामाजिक संस्थाओं द्वारा दिया जा रहा सहयोग काफी सराहनीय है। संस्थाओं ने आगे आकर जरूरतमंद लोगों की सेवा का जो बीड़ा उठाया है, यह बहुत बड़ा पुण्य का काम है।





 गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने स्वास्थ्य, पुलिस विभाग के साथ-साथ सभी सम्बन्धित विभागों द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि स्वास्थ्य और पुलिस विभाग के साथ-साथ अन्य सभी विभाग पूरी चौकसी के साथ अपनी डयूटी का निर्वाह कर रहे हैं। लॉकडाउन की स्थिति में इनके द्वारा किया जा रहा कार्य बहुत ही सराहनीय है। सरकार के पास स्वास्थ्य संबधी उपकरणों की कोई कमी नहीं है। समूचे प्रदेश में जरूरी सामान उपलब्ध है। उन्होने लोगों से अपील की कि वे लॉकडाउन के दौरान सरकार और प्रशासन का भरपूर सहयोग दें.




गृहमंत्री ने लोगों से यह भी अपील की कि वे कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए अपने घरों पर रहें। किसी से हाथ न मिलाएं, सामाजिक दूरी बनाये रखें, अपने कानों, नाक, गले व चेहरे को बार-बार न छूएं, बात करते समय निर्धारित दूरी बनाये रखें, छींकते व खांसते समय अपना मुंह, नाक रूमाल या मास्क या फिर कपड़े से अवश्य ढक लें। अपने हाथों को साबुन इत्यादि से लगातार समय-समय पर धोते रहें।


The post किसी भी व्यक्ति को भूख से प्रभावित नहीं होने देंगे appeared first on Zabardast Haryana.

Comments

Popular posts from this blog

सिरसा में ड्रग पेडलिंग के आरोप में दो गिरफ्तार

विज की चेतावनी, SP देने पहुंचे रिपोर्ट

बिग ब्रेकिंग : निर्भया के दोषियों को कल नहीं होगी फांसी…..अगले आदेश तक के लिए कोर्ट ने लगायी रोक…. कल सुबह दी जानी थी चारों दोषियों को फांसी