झज्जर व बहादुरगढ़ में कोरोना पोजिटिव केस मिलने पर कॉनटेंमेंट एरिया घोषित :

झज्जर व बहादुरगढ़ में कोरोना पोजिटिव केस मिलने पर कॉनटेंमेंट एरिया घोषित :





  • सब्जी विक्रेता को कोरोना-झज्जर शहर का वार्ड-13 व वार्ड-9 का हरिपुरा मौहल्ला सील
  • फार्मेसिस्ट को कोरोना पोलिटिव मिलने पर बहादुरगढ़ शहर के वार्ड-18 को भी बनाया कॉनटेंमेंट एरिया
  • कोरोना वायरस संक्रमण रोकने के लिए प्रशासन ने उठाए ठोस कदम
  • जिलाधीश जितेंद्र कुमार ने कहा कि प्रशासन के सहयोगी बनें आमजन
  • आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए एसडीएम की जिम्मेवारी
    झज्जर, 27 अप्रैल
    कोविड-19 वैश्विक महामारी से निपटने के लिए सरकार व प्रशासन पूरी तरह से सजग हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से ग्राऊंड लेवल पर की जा रही स्वास्थ्य जांच में झज्जर जिला के शहरी क्षेत्र में सब्जी विक्रेता युवक सहित बहादुरगढ़ शहर में एक फार्मेसिस्ट का कोरोना टेस्ट प्रारंभिक जांच में पोजिटिव सामने आया है। ऐसे में जिला में दो कोरोना पोजिटिव केस सामने आने पर कोरोना संक्रमण के फैलाव को रोकने के लिए जिला प्रशासन की ओर से उक्त दोनों व्यक्तियों के रिहायशी क्षेत्र को कॉनटेंमेंट एरिया घोषित कर दिया है।
    जिलाधीश जितेंद्र कुमार ने झज्जर शहर के लाल खानिया मौहल्ले वार्ड नंबर 13 निवासी युवक जो झज्जर सब्जी मंडी में सब्जियों का विक्रेता है, को कोरोनापोजिटिव पाए जाने पर उक्त मोहल्ले सहित पूरे वार्ड नंबर 13 व उसकी आवागमन गतिविधि से जुड़े वार्ड नंबर 9 के हरिपुरा मौहल्ले सहित बहादुरगढ़ शहर में वार्ड-18 स्थित विवेकानंद नगर निवासी दिल्ली के निजी अस्पताल में कार्यरत फार्मेसिस्ट का टेस्ट कोरोना पोजिटिव मिलने पर वार्ड-18 को भी कॉनटेंमेंट एरिया घोषित किया है। कोविड-19 वैश्विक महामारी में कोरोना वायरस संक्रमण को रोकने के उद्देश्य से जिलाधीश जितेंद्र कुमार की ओर से यह निर्णय लिए गए हैं।
    गौरतलब है कि झज्जर जिला में अभी तक कोरोना पोजिटिव का कोई केस नहीं था किंतु हाल ही में स्वास्थ्य विभाग की ओर से चलाए जा रहे जांच अभियान में झज्जर के सब्जी विक्रेता युवक का तथा बहादुरगढ़ के विवेकानंद नगर निवासी फार्मेसिस्ट का कोरोना टेस्ट लिया गया तो देर रात आई रिपोर्ट के आधार पर दोनों के कोरोना पोजिटिव होने की पुष्टिï हुई है। कोरोना पोजिटिव होने की सूचना पर प्रशासन की ओर से दोनों को रोहतक पीजीआईएमएस में भर्ती कराया गया है। ऐसे में स्वास्थ्य सुरक्षा के आधार पर प्रशासन की ओर से उक्त कोरोना संक्रमित व्यक्तियों के निवास स्थल के मौहल्ले सहित पूरे वार्ड तथा झज्जर शहर के हरिपुरा मौहल्ले को कॉनटेंमेंट एरिया के रूप में चिह्निïत किया गया है।
    कॉनटेंमेंट एरिया झज्जर में एसडीएम शिखा व बहादुरगढ़ में एसडीएम तरूण पावरिया की देखरेख में रहेगा :
    जिलाधीश जितेंद्र कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि कॉनटेंमेंट एरिया के लिए आदेश जारी कर दिए गए हैं। झज्जर शहरी क्षेत्र में घाषित किए गए एरिया के लिए एसडीएम झज्जर शिखा तथा बहादुरगढ़ शहर के वार्ड-18 के लिए एसडीएम बहादुरगढ़ तरूण पावरिया की देखरेख में उक्त एरिया की नियमित रिपोर्ट अपडेट ली जाएगी। साथ ही उक्त कॉनटेंमेंट एरिया में आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने की जिम्मेवारी भी संबंधित एसडीएम की रहेगी। जिलाधीश ने आदेश में कहा कि कॉनटेंमेंट एरिया के तहत झज्जर शहर के वार्ड-13 व हरिपुरा मौहल्ले तथा बहादुरगढ़ में वार्ड 18 को पूरी तरह से सील किया जा रहा है। साथ ही कॉनटेंमेंट एरिया के लोगों को अपने घर से बाहर निकलने सहित अन्य स्थानों पर आवागमन भी पूर्णतया प्रतिबंद्ध रहेगा। उक्त वार्ड व मौहल्ले में अधिकृत वाहनों को छोड़कर किसी भी वाहन का संचालन नहीं होगा। उन्होंने बताया कि कॉनटेंमेंट एरिया के सभी निवासियों के स्वास्थ्य की जांच नियमित तौर पर होगी और स्वास्थ्य विभाग की ओर से नियुक्त की गई टीमें घर- घर जाकर थर्मल स्केनिंग का कार्य करेंगी। इसके साथ- साथ कोरोना वायरस से बचाव के लिए आवश्यक तरीकों की भी जानकारी देंगी।
    कॉनटेंमेंट एरिया में लोगों के आने-जाने पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध :
    जिलाधीश ने बताया कि कॉनटेंमेंट एरिया में लोगों के आने-जाने पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध रहेगा। इस व्यवस्था को कायम रखने के लिए पर्याप्त पुलिस नाका स्थापित करवाए जा रहे हैं। नियमों की अवहेलना न हो इसके लिए सुरक्षा के लिहाज से पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती भी की जा रही है। उन्होंने बताया कि इस क्षेत्र के निवासियों के लिए आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति व्यवस्थित ढंग से ही होगी। पूरी योजनाबद्ध तरीके से कॉनटेंमेंट एरिया के लोगों को आवश्यक वस्तुएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

यह भी पढ़े






मुख्यमंत्रियों से बोले मोदी सामूहिक प्रयास का दिखा असर,लॉक डाउन से मिला लाभ

The post झज्जर व बहादुरगढ़ में कोरोना पोजिटिव केस मिलने पर कॉनटेंमेंट एरिया घोषित : appeared first on Zabardast Haryana.

Comments

Popular posts from this blog

सिरसा में ड्रग पेडलिंग के आरोप में दो गिरफ्तार

विज की चेतावनी, SP देने पहुंचे रिपोर्ट

बिग ब्रेकिंग : निर्भया के दोषियों को कल नहीं होगी फांसी…..अगले आदेश तक के लिए कोर्ट ने लगायी रोक…. कल सुबह दी जानी थी चारों दोषियों को फांसी