झज्जर की अनोखी शादी जब दूल्हे को दहेज में मिले मॉस्क व सेनेटाईजर
झज्जर की अनोखी शादी
जब दूल्हे को दहेज में मिले मॉस्क व सेनेटाईजर
फेरों के दौरान दूल्हा-दुल्हन व पंडित ने भी लगाया मॉस्क
अक्षया तृतिया पर झज्जर से गए दूल्हे ने रिवाड़ी में में लिए सात फेरे
सोशल डिसटेंसिंग का रखा गया पूरा-पूरा ख्याल
दुल्हन बोली, दहेज रहित शादी से खुश है उनका पूरा परिवार
दूल्हा-दुल्हन को डाली गई जयमाला भी पूरी तरह से कराई गई सेनेटाईज
दहेज में मिले सेनेटाईज व मॉस्क को लेकर खुश दिखाई दिया दूल्हे का परिवार
राहुल चौहान
झज्जर, 26 अप्रैल अक्सर शादियों मेें देखा गया है कि जहां बगैर
दान-दहेज के शादी की जाती है वहां पर पर्यावरण बचाने का संदेश देने के लिए या तो दूल्हा-दुल्हन को पौधे वितरित किए जाते है या फिर कन्या भु्रण हत्या रोकने के लिए विवाह मंडप में सात वचन की बजाय 8 वचन का पालन करने का संकल्प वर व वधु से दिलवाया जाता है। लेकिन कोरोना वायरस के चलते इन दिनों चल रहे लॉकडाउन में ऐसी कम ही शादियां देखने को मिली है जिसमें दूल्हा-दुल्हन को न मंडप में मॉस्क पहनाकर न सिर्फ फेरे दिलाए गए है बल्कि दहेज के रूप में दुल्हे के परिवार को मॉस्क व सेनेटाइजर भी भेंट स्वरूप दिए गए है। बता दें कि झज्जर के डीसी कार्यालय मेें कार्यरत कर्मचारी दीपक पुत्र देवेन्द्र कौशिक का विवाह रिवाड़ी की रहने वाली नीरू से तय हुआ था।
लेकिन लॉकडाउन के चलते सरकार के आदेशों का पालन करते हुए,बीते रोज अक्षया तृतियां को दोनों पक्षों की सहमति से दूल्हे सहित मात्र तीन-चार लोगों को ही बारात के रूप में रिवाड़ी ले जाकर परिणय सूत्र में बंधने की रस्में निभाई गई। यहां तक की दुल्हे व दुल्हन को पडऩे वाली जयमाला को भी सेनेटाइज किया गया। इस दौरान दुल्हे व दुल्हन के अलावा दुल्हन की मां व पिता और यहां तक की फेरे कराने वाले पंडित जी ने भी मॉस्क लगाकर फेरों की रस्म पूरी कराई। दहेज के रूप में दुल्हे के परिवार को कन्या पक्ष की ओर से मॉस्क व सेनेटाइजर कोरोना से बचाव हेतू पूरे परिवार के लिए दिए गए। दुल्हन नीरू अपनी इस अनोखी शादी पर खुश है और कन्या पक्ष की ओर से दहेज के रूप में दिए गए मॉस्क व सेनेटाइजर को उन्होंने आमजन के लिए एक संदेश बताया है। दुल्हे प्रदीप का परिवार भी लॉकडान के बीच हुई इस अनोखी शादी से खुश है। उनका कहना है कि दहेज रहित शादी सुखद अनुभूति है। वह दहेज के पहले भी खिलाफ थे। लेकिन प्राकृति आपदाके इस दौर में मॉस्क व सेनेटाइजर दिया जाना एक अच्छा संदेश है।

The post झज्जर की अनोखी शादी जब दूल्हे को दहेज में मिले मॉस्क व सेनेटाईजर appeared first on Zabardast Haryana.
Comments
Post a Comment