दहेज उत्पीडन के मुकद्दमें में फंसाए जाने की धमकी से आहत व्यक्ति ने की आत्महत्या

जींद।





ससुरालीजनों द्वारा दहेज उत्पीडन के मुकद्दमे में फंसाए जाने की धमकी से आहत एक व्यक्ति ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। जिसकी उपचार के दौरान मैडिकल कॉलेज अग्रोहा में मौत हो गई। शहर थाना नरवाना पुलिस ने मृतक के भाई की शिकायत पर मृतक की पत्नी समेत तीन लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। इंद्रा कालोनी नरवाना निवासी अमरीक सिंह (25) ने गत 22 फरवरी को संदिग्ध परिस्थितियों के चलते जहरीला पदार्थ निगल लिया। परिजनों द्वारा हालात बिगडने पर उसे नरवाना सामान्य अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसकी हालात गंभीर देख मैडिकल कॉलेज अग्रोहा रेफर कर दिया। जहां पर रविवार रात उपचार के दौरान अमरीक सिंह की मौत हो गई। मृतक के भाई टिंकू ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके भाई अमरीक की शादी लगभग दस माह पहले हनुमान गेट भिवानी निवासी ज्योति के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही ज्योति के परिजन उनकी गृहस्थी ठीक नहीं चलने दे रहे थे। जिसके चलते दोनों के बीच कलह होती थी, कुछ दिन पहले ज्योति के परिजन झगड़ा कर ज्योति को अपने साथ मायके ले गए। अब ज्योति व उसके परिजन अमरीक के खिलाफ दहेज उत्पीडन का मामला दर्ज करवाने की धमकी दे रहे थे। जिससे खफा होकर उसके भाई अमरीक ने जहरीला पदार्थ निगल आत्महत्या कर ली। शहर थाना नरवाना के जांच अधिकारी दिलबाग सिंह ने बताया कि पुलिस ने टिंकू की शिकायत पर मृतक की पत्नी ज्योति, सास रेनू तथा रिश्तेदार रिंकू के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज किया है।


The post दहेज उत्पीडन के मुकद्दमें में फंसाए जाने की धमकी से आहत व्यक्ति ने की आत्महत्या appeared first on Zabardast Haryana.

Comments

Popular posts from this blog

सिरसा में ड्रग पेडलिंग के आरोप में दो गिरफ्तार

विज की चेतावनी, SP देने पहुंचे रिपोर्ट

बिग ब्रेकिंग : निर्भया के दोषियों को कल नहीं होगी फांसी…..अगले आदेश तक के लिए कोर्ट ने लगायी रोक…. कल सुबह दी जानी थी चारों दोषियों को फांसी