महिला पुलिस कर्मी ने कड़ी धूप में दिया सार्थक संदेश

महिला पुलिस कर्मी ने कड़ी धूप में दिया सार्थक संदेश
अनाज मंडी में गेहूं के दाने से उकेरी गो-कोरोना की तस्वीर
सोशल डिसटेंसिंग के लिए किसानों को किया जागरूक
पुलिस कर्मी ने बताया सजगता व जागरूकता से कोरोना का बचाव
झज्जर अनाज मंडी में इन दिनों महिला पुलिस कर्मी दे रही है डयूटी





राहुल चौहान 
झज्जर, 22 अप्रैल। सजगता और जागरूकता  ही कोरोना का सबसे बड़ा बचाव है। इस समय पुलिस कर्मी कोरोना से लड़ाई की जंग में निर्णायक भूमिका निभा रही हैं। ड्यूटी के बीच तनाव भी न हो और कुछ न कुछ सार्थक संदेश भी मिले कुछ इसी तरह का प्रयास  कड़ी धूप के बीच ड्यूटी दे रही महिला पुलिस कर्मी ने किया। झज्जर की अनाज मण्डी में पुलिस कर्मी ने धूप में गेहूं के दानों से गो कोरोना का संदेश दिया, साथ ही किसानों को सोशल डिसटेंसिंग के लिए जागरूक किया। महिला पुलिस कर्मी का कहना था कि उसकी डयूटी इन दिनों झज्जर अनाजमंडी में लगी हुई है। लेकिन जिस तरह से पूरा देश आज कोरोना संकट के दौर से गुजर रहा है। उससे हम सभी का फर्ज व कर्तव्य बनता है कि हम सभी इस संकट से उबरने के लिए लोगों में जागरूकता पैदा करे और सोशल डिसटेंसिंग का पूरा ध्यान रखे। उनका यह भी कहना था कि आज पृथ्वी दिवस भी है। इसी के चलते उन्होंने जमीन पर कोरोना गो के साथ-साथ पृथ्वी का भी चित्र गेहूं के दानों से उकेरा है।


The post महिला पुलिस कर्मी ने कड़ी धूप में दिया सार्थक संदेश appeared first on Zabardast Haryana.

Comments

Popular posts from this blog

स्कूल बस से टकराई कलस्टर बस, 6 बच्चे घायल

सिरसा में ड्रग पेडलिंग के आरोप में दो गिरफ्तार

विज की चेतावनी, SP देने पहुंचे रिपोर्ट