अफवाह फैलाने वालों पर होगी कानूनी कार्यवाही : जिलाधीश

अफवाह फैलाने वालों पर होगी कानूनी कार्यवाही : जिलाधीश
प्रशासनिक आदेशों की पालना ही होगी सुनिश्चित






झज्जर, 3 मई झज्जर जिला में किसी भी रूप से भ्रामक अफवाह फैलाने वालों पर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। यह आदेश जिलाधीश जितेंद्र कुमार ने दिए। उन्होंने कहा कि झज्जर जिला प्रशासन द्वारा अधिकृत सूचना ही मान्य होगी और यदि कोई भी व्यक्ति किसी भी रूप से सोशल मीडिया प्लेटफार्म अथवा किसी अन्य माध्यम से कोविड-19 के मद्देनजर उठाए जा रहे कदमों को लेकर भ्रामक प्रचार व अफवाह फैलाता है तो उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।






जिलाधीश ने कहा कि कोविड-19 वैश्विक महामारी से बचाव के लिए सरकार व प्रशासन समायाुनसार आदेश पारित कर रहे हैं, ऐसे में भ्रामक सूचना से विकट स्थिति पैदा हो सकती है। झूठी व भ्रामक सूचनाओं से आम जनता में भ्रम की स्थिति पैदा ना हो इसको लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सावधान व सतर्क है तथा इस पर विशेष निगरानी रखी जा रही हैं। उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा राज्य स्तरीय व जिला स्तरीय टीमों का गठन किया हुआ है, जो फेसबुक, ट्विटर, यूटयूब, वेब पॉर्टल्ज, न्यूज़ चैनल्ज व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर निरंतर नजऱ रखे हुए हैं। उन्होंने कहा कि आमजन को सोशल मीडिया अथवा अन्य कहीं से मिली कोई सूचना भ्रामक अथवा तथ्यों से परे लगती है तो वह भी इसकी सूचना पुलिस व स्थानीय प्रशासन के हेल्पलाइन नंबर 01251-253118 अथवा टोल फ्री नंबर 1950 पर दे सकते हैं। उन्होंने स्पष्टï किया कि सोशल मीडिया पर अफवाह या बिना पुष्टि किए गलत या झूठी पोस्ट करने या फारवर्ड करने वालों के खिलाफ आईपीसी की विभिन्न धाराओं के साथ साथ आईटी एक्ट व एपिडेमिक एक्ट के तहत मामला दर्ज किया जाएगा। उन्होंने कहा कि लोगों को सतर्क रहने की बेहद जरूरत है और सभी से अपील भी है कि वे जिला प्रशासन का सहयोग करें और सोशल मीडिया पर कोई भी पोस्ट करने से पूर्व उसकी सत्यता बारे पुष्टिï अवश्य कर लें ताकि वैश्विक संकट कोविड-19 के बीच भ्रम की स्थिति पैदा न हो।


The post अफवाह फैलाने वालों पर होगी कानूनी कार्यवाही : जिलाधीश appeared first on Zabardast Haryana.

Comments

Popular posts from this blog

सिरसा में ड्रग पेडलिंग के आरोप में दो गिरफ्तार

विज की चेतावनी, SP देने पहुंचे रिपोर्ट

बिग ब्रेकिंग : निर्भया के दोषियों को कल नहीं होगी फांसी…..अगले आदेश तक के लिए कोर्ट ने लगायी रोक…. कल सुबह दी जानी थी चारों दोषियों को फांसी