झज्जर में रोके नहीं रूक रहा कोरोना का कहर

सिविल सर्जन डा.आरएस पूनिया

झज्जर में रोके नहीं रूक रहा कोरोना का कहर
अब पुलिस जवान की पत्नि भी मिली कोरोना पॉजिटिव
पहले आई थी नैगेटिव रिर्पोट,अब आई पॉजिटिव
सलौधा में दिल्ली पुलिस जवान को मिला था कोरोना
जवान की मां,पिता,मासूम बच्ची व पत्नि भी हुई कोरोना पीडि़त
सलौधा में एक ही परिवार के पांच लोग है कोरोना पीडि़त
झज्जर में करीब साढ़े तीन सौ लोगों की रिर्पोट आनी बाकि
सोमवार को मंडी आढ़तियों व मजदूरों के स्वास्थ्य विभाग ने लिए थे सैम्पल
आधा दर्जन हुई जिले में कोरोना पॉजिटिव की संख्या





झज्जर (राहुल चौहान ) शासन व प्रशासन के लाख प्रयासोंं व लॉकडाउन को लेकर किए गए इंतजामात के बावजूद भी झज्जर जिले में कोरोना का कहर रोके नहीं रूक पा रहा है। मंगलवार को आई एक रिर्पोट में पुलिस के उस जवान की पत्नि भी कोरोना पॉजिटिव पाई गई है जोकि दिल्ली पुलिस का कर्मचारी है और जोकि कुछ रोज पहले ही दिल्ली में कोरोना पॉजिटिव पाया गया था। अब जिले में कोरोना पॉजिटिव की संख्या बढक़र आधा दर्जन हो गई है।





सुलौधा गांव के पुलिस जवान की पत्नि के कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि स्वयं जिला सिविल सर्जन ने की है। जिला सिविल सर्जन डा.आरएस पूनिया का कहना है कि पुलिस जवान की पत्नि की कोरोना पॉजिटिव रिर्पोट आने से पूर्व एक रिर्पोट नगेटिव आई थी। लेकिन विभाग ने जब दोबारा से सैम्पल भेजा तो रिर्पोट में पुलिस जवान की पत्नि को कोरोना संक्रमण होने की पुष्टि हुई है। अब झज्जर के सलौधा गांव में एक ही परिवार के पांच लोगों को कोरोना संक्रमण पाया जा चुका है। इनमें पुलिस जवान का दिल्ली व परिवार के अन्य लोगों का पीजीआई में इलाज शुरू किया जा चुका है। बता दें कि अब झज्जर जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या आधा दर्जन पहुंच गई है। बता दें कि पिछले लंबे समय से ग्रीन जोन में शामिल झज्जर जिले में गत दिवस ही पांच लोगों में कोरोना संक्रमण होने की पुष्टि हुई थी। जिसके बाद झज्जर जिले को रैड जोन में शामिल कर दिया गया है। उधर स्वास्थ्य विभाग को झज्जर सब्जी मंडी के उन आढ़तियों व श्रमिकों की रिर्पोट आने का इंतजार है जिनके सैम्पल सोमवार को स्वास्थ्य विभाग ने लिए थे और उन्हें जांच के लिए भेजा था। यह सारी कार्यवाहीं झज्जर सब्जी मंडी में एक सब्जी विक्रेता के कोराना पॉजिटिव होने के बाद ही स्वास्थ्य विभाग द्वारा की गई थी।  


The post झज्जर में रोके नहीं रूक रहा कोरोना का कहर appeared first on Zabardast Haryana.

Comments

Popular posts from this blog

सिरसा में ड्रग पेडलिंग के आरोप में दो गिरफ्तार

विज की चेतावनी, SP देने पहुंचे रिपोर्ट

बिग ब्रेकिंग : निर्भया के दोषियों को कल नहीं होगी फांसी…..अगले आदेश तक के लिए कोर्ट ने लगायी रोक…. कल सुबह दी जानी थी चारों दोषियों को फांसी