लॉकडाउन के दौरान प्रवासी श्रमिकों को उनके घर वापिस पहुंचाने के लिए पंजीकरण शुरू
पलवल (Bhagat Tewatia )
राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन के दौरान प्रवासी श्रमिकों को उनके घर वापिस पहुंचाने के लिए जिला प्रशासन ने श्रमिकों का पंजीकरण शुरू कर दिया गया है। जिला रैडक्रॉस सोसायटी के सहायक अधिकारी महेश मलिक ने बताया कि प्रवासी श्रमिकों का हरियाणा सरकार के ई दिशा पोर्टल पर पंजीकरण किया जा रहा है।
जिला रैडक्रॉस सोसायटी के सहायक अधिकारी महेश मलिक ने बताया कि राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन के दौरान प्रवासी श्रमिक यदि अपने घर लौटने के इच्छुक है तो उन्हें हरियाणा सरकार के ई दिशा पोर्टल पर पंजीकरण करवाना अनिवार्य है। जिला प्रशासन ने जिले में सभी ग्राहक सेवा केन्द्रों,अटल सेवा केन्द्रों को आदेश जारी कर दिए गए है कि यदि कोई प्रवासी नागरिक जो इस लिंक पर रजिस्टर करवाना चाहता है, ऐसे किसी भी नागरिक से किसी भी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जायेगा, यह सेवा पूर्णतया निशुल्क होगी यदि कोई भी ग्राहक सेवा केन्द्र उपरोक्त विषय में किसी भी प्रकार की फीस वसूलता पाया जाता है तो उसके खिलाफ कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। उन्होंने बताया कि महाराणा प्रताप धर्मशाला में ठहरे हुए प्रवासी श्रमिकों का पंजीकरण करा दिया गया है। प्रवासी श्रमिकों के लिए जिला प्रशासन ने सुबह,दोपहर,शाम को भोजन की व्यवस्था करवाई हुई है। इसके अलावा प्रवासी श्रमिकों के स्वास्थ्य की जांच की जा रही है। प्रवासी श्रमिकों का पंजीकरण होने के पश्चात उन्हें उनके गणतव्य तक पहुंचाने का कार्य किया जाएगा।
The post लॉकडाउन के दौरान प्रवासी श्रमिकों को उनके घर वापिस पहुंचाने के लिए पंजीकरण शुरू appeared first on Zabardast Haryana.
Comments
Post a Comment