मंडी खुलने का समय था पांच बजे, दो बजे ही मंडी पहुंच गए लोग

  • झज्जर सब्जी मंडी में सोशल डिसटेंसिंग की उड़ी धज्जियां
  • मंडी खुलने से पहले ही अल सुबह जमा हुई लोगों की भीड़
  • लॉक डाउन की अवेहलना कर बगैर मॉस्क लगाए सब्जियां खरीदते नजर आए लोग
  • एक-दो पुलिस कर्मियों के सहारे भीड़ को व्यवस्थित करते नजर आए कर्मचारी
  • मंडी के अन्दर व बाहर दोनों ही जंगह जमा हुई लोगों की भारी भीड़
  • मंडी खुलने के समय से पहले ही मंडी के बाहर हुई सब्जियों की बिक्री





झज्जर ( राहुल चौहान ) 





लॉक डाउन की अवेहलना कर भारी तादाद में लोगों की भीड़ शनिवार को अल सुबह ही सब्जी मंडी पहुंच गई। इस दौरान सोशल डिसटेंसिंग की जमकर धज्जियां उड़ाई गई। भीड़ को व्यवस्थित करने के लिए मार्किट कमेटी सचिव एक-दो कर्मचारियों व पुलिस कर्मियों  के सहारे ही भीड़ को व्यवस्थित करते नजर आए। सब्जी मंडी पहुंची भीड़ में से अनेक ने न तो अपने चेहरे पर मॉस्क लगाए हुए थे और न ही वह सोशल डिसटेंसिंग का पालन कर रहे थे। हांलाकि जब मार्किट कमेटी सचिव विजय सिंह को सब्जी मंडी में समय से पहले काफी तादाद में लोगों के पहुंचने व मंडी में दुकानें खुलने  की सूचना मिली तो उन्होंने वहां पर एक-दो पुलिस कर्मियों के साथ मिलकर भीड़ को व्यवस्थित करने का प्रयास किया। लेकिन वह  इसमें सफल होते नजर नहीं आए। भीड़ का आलम यह था कि लोगों की भीड़ सब्जी मंडी के अन्दर व बाहर दोनों स्थानों पर सब्जी की खरीददारी में लगी हुई थी। मीडिया द्वारा पूछे जाने पर मार्किट कमेटी सचिव विजय सिंह ने इतना हीं कहा कि पिछले कई रोज से ही उनका विभाग मंडी में व्यवस्था कराने को लेकर जुटा हुआ है। लेकिन कुछ एक आढ़ती है जोकि समय से पहले मंडी पहुंच जाते है,जिनकी वजह से अव्यवस्था फैलती है। इन आढ़तियों के खिलाफ कार्यवाहीं की जाएगी। उधर पता यह भी चला है कि बाद में मार्किट कमेटी द्वारा जिला उपायुक्त के आदेश पर सब्जी मंडी के 15 आढ़तियों के लाईसेंस निलम्बित किए गए है।  


The post मंडी खुलने का समय था पांच बजे, दो बजे ही मंडी पहुंच गए लोग appeared first on Zabardast Haryana.

Comments

Popular posts from this blog

सिरसा में ड्रग पेडलिंग के आरोप में दो गिरफ्तार

विज की चेतावनी, SP देने पहुंचे रिपोर्ट

बिग ब्रेकिंग : निर्भया के दोषियों को कल नहीं होगी फांसी…..अगले आदेश तक के लिए कोर्ट ने लगायी रोक…. कल सुबह दी जानी थी चारों दोषियों को फांसी