स्वस्थ होकर अपने घर लौटे,कुरुक्षेत्र के दोनों करोना पॉजिटिव
दर्शन कैथ
कुरुक्षेत्र के दोनों करोना पॉजिटिव स्वस्थ होकर अपने घर लौट गए कुरुक्षेत्र में पिछले दिनों 2 कोरोना एक्टिव मामले सामने आए थे । जिनमें से एक शख्स जो कि कुरुक्षेत्र का रहने वाला था जबकि दूसरी महिला तरावड़ी की रहने वाली थी । दोनों कोरोना पॉजिटिव कोरोना की जंग जीतकरघर लौट गए हैं । अस्पताल से 23 अप्रैल को कुरुक्षेत्र के युवक को डिस्चार्ज कर दिया गया था ।
जबकिआज तरावड़ी की रहने वाली उस महिला को भी अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है जो कोरोना पॉजिटिव थी । उसकी भी रिपोर्ट नेगेटिव आई है लिहाजा स्वास्थ्य विभाग ने फूल मालाओं के साथ उनका स्वागत किया और उन्हें घर पहुंचाया । कुरुक्षेत्र सीएमओ का कहना है कि दोनों को 14 दिन के लिए होम क्वारटाइन कर दिया गया है ।
सीएमओ कुरुक्षेत्र ने बताया कि दोनों कोरोना पॉजिटिव की दूसरी और तीसरी रिपोर्ट भी नेगेटिव आई थी । ओर फुल एंड फाइनल रिपोर्ट भी नेगेटिव आई है लिहाजा उन को अस्पताल से डिस्चार्ज करके घर भेज दिया गया है । प्रोटोकॉल के तहत 14 दिन उनको घर पर क्वारटाइन रहना पड़ेगा उन्होंने कहा कि कुरुक्षेत्र अब करोना एक्टिव के मामले में शून्य हैं ।
The post स्वस्थ होकर अपने घर लौटे,कुरुक्षेत्र के दोनों करोना पॉजिटिव appeared first on Zabardast Haryana.
Comments
Post a Comment