रोहतक में कार्यरत लगभग 27 हजार प्रवासी मजदूरों ने अपने घर वापिस जाने हेतु आवेदन दर्ज किया

रोहतक





उपायुक्त  आरएस वर्मा ने कहा है कि कोविड-19 के संक्रमण से बचाव हेतु लागू लॉकडाउन-3 के तहत शहर में बाजारों को व्यवस्थित तरीके से खोला गया है। शहर में कोविड-19 के संक्रमण को रोकने हेतु लोगों की गतिविधियों पर वीडियो एवं ड्रोन के माध्यम से निरंतर निगरानी की जा रही है। डयूटी मजिस्ट्रेट कम इंसिडैंट कमाण्डर जिला प्रशासन द्वारा जारी आदेशों की उल्लंघना करने वालों के विरूद्घ कानूनी कार्रवाई भी कर रहे हैं। जिला में जनजीवन धीरे-धीरे सामान्य हो रहा है। 





उपायुक्त  ने बताया कि रोहतक जिला में कार्यरत लगभग 27 हजार प्रवासी मजदूरों ने अपने घर वापिस जाने हेतु आवेदन दर्ज किया है। इन मजदूरों की संख्या जिला प्रशासन द्वारा औद्योगिक इकाईयों, निर्माण कार्यों आदि को अनुमति प्रदान करने के उपरांत कम भी हो सकती है। यह मजदूर काम न होने की वजह से भी घर वापिस लौटना चाहते हैं। लेकिन अब अधिकांश मजदूर यहां पर काम करने का मन बना चुके हैं। जिला प्रशासन द्वारा इन मजदूरों व कामगारों को वापस अपने राज्य भेजने हेतु आवश्यक प्रबंध किए गए हैं। मजदूरों को भेजने के लिए टेªन की व्यवस्था की जाएगी। जिला प्रशासन द्वारा प्रवासी मजदूरों व कामगारों के स्वास्थ्य की जांच की जाएगी तथा गृह राज्य पहुंचने पर आवश्यकतानुसार इन्हें 14 से 21 दिन तक क्वारेंटाइन किया जाएगा। दूसरे राज्यों से जिला में आने वाले लोगों को भी चिकित्सा परीक्षण के बाद क्वारेंटाइन किया जाएगा। 





जिला में 691 औद्योगिक इकाइयों को कार्य करने की अनुमति प्रदान की गई है, जिनमें लगभग 27 हजार मजदूर कार्यरत है। जिला में जिग जैक तकनीक की हिदायतों को पूर्ण करने वाले 87 ईंट भट्ठों को कार्य करने की अनुमति दी गई है, जिन पर लगभग 8100 मजदूर कार्य कर रहे हैं। जिला में मनरेगा के तहत 51 स्थलों पर दो हजार से ज्यादा मजदूर कार्य कर रहे हैं तथा 48 सरकारी निर्माण स्थलों पर लगभग 1400 मजदूर कार्य कर रहे हैं। निजी निर्माण कार्यों को अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है।


The post रोहतक में कार्यरत लगभग 27 हजार प्रवासी मजदूरों ने अपने घर वापिस जाने हेतु आवेदन दर्ज किया appeared first on Zabardast Haryana.

Comments

Popular posts from this blog

सिरसा में ड्रग पेडलिंग के आरोप में दो गिरफ्तार

विज की चेतावनी, SP देने पहुंचे रिपोर्ट

बिग ब्रेकिंग : निर्भया के दोषियों को कल नहीं होगी फांसी…..अगले आदेश तक के लिए कोर्ट ने लगायी रोक…. कल सुबह दी जानी थी चारों दोषियों को फांसी