युवराज छिल्लर ने वितरित किए 25-25 किलो चावल की पैकेट
बहादुरगढ़
देश में आए संकट यानी कोरोना महामारी में कुछ जनप्रतिनिधि भी प्रशासन के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं। नगर पार्षद भी जरूरतमंदों तक राहत पहुंचाने का हरसंभव प्रयास कर रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार को वार्ड 18 के पार्षद युवराज छिल्लर की ओर से रोज कमाकर पेट भरने वाले परिवारों को भोजन सामग्री के पैकेट वितरित किए गए। उन्होंने वार्ड-18 में रहने वाले 14 जरूरतमंद परिवारों को 25-25 किलो चावल के पैकेट वितरित किए। पार्षद युवराज छिल्लर ने संकल्प लिया है कि महामारी के इस दौर में उनके वार्ड में किसी को भूखा नहीं सोने देंगे। इस संकट की घड़ी में सबके साथ मिलकर काम करेंगे ताकि इस महामारी से जल्द की छुटकारा मिल जाए। इस मौके पर नरेश दलाल ने भी राशन वितरित करने में पार्षद की मदद की।
The post युवराज छिल्लर ने वितरित किए 25-25 किलो चावल की पैकेट appeared first on Zabardast Haryana.
Comments
Post a Comment